{"_id":"6a3ee7293117f044b9040a05","slug":"proposal-for-the-construction-of-the-shahi-canal-drain-sent-to-the-government-following-protests-agra-news-c-25-1-agr1070-1094511-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विरोध के बाद शाही कैनाल नाले के निर्माण का शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विरोध के बाद शाही कैनाल नाले के निर्माण का शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
लंगड़े की चौकी नाला
आगरा। लंगड़े की चौकी नाले की सफाई और मरम्मत न होने पर भाजपा पार्षद किशन नायक के नाले में ही केक काटने और भीमनगर में लोगों की ओर से महापाैर, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों की तेरहवीं करने के बाद नगर निगम ने सुध ली है। निगम ने शाही कैनाल नाले के निर्माण का 66.90 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है, जिसे शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया, वहीं भीमनगर में 1.03 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण को मंजूरी दी गई है। दो जुलाई को टेंडर खुलेंगे।नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि शाही कैनाल नाले के निर्माण के लिए जल निगम की सी एंड डीएस इकाई-35 ने अर्बन फ्लड योजना के तहत प्रस्ताव तैयार किया है। सुल्तानगंज की पुलिया से यमुना नदी तक शाही कैनाल नाले को आरसीसी से बनाने का प्रस्ताव है। इस पर 66.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसलिए मंजूरी के लिए लखनऊ भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर काम शुरू होगा।
दूसरी ओर भीमनगर में सड़क, पानी, सीवर और सफाई के लिए काम किया जाएगा। वार्ड-7 में शांति सिनेमा से नगला बेर तक सीसी सड़क निर्माण पर 1.03 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है, जिसे 15 वें वित्त आयोग से गठित समिति ने मंजूरी दी है। टेंडर खुलने के बाद औपचारिकताएं पूरी होंगी और काम शुरू कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
नाले की सफाई के लिए भेजी मशीन
लंगड़े की चौकी पर भाजपा पार्षद किशन नायक ने जन्मदिन का केक नाले में उतरकर काटा था। चर्चित हुए इस प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को नगर निगम ने लंगड़े की चौकी नाले की सफाई के लिए मशीन भेजी, जिसने फ्लोटिंग कचरा निकाला। पार्षद किशन नायक ने बताया कि नाले की तलीझाड़ सफाई नहीं की गई तो पूरा क्षेत्र जलभराव से जूझेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा के कार्यों की पोल पहले ही दो बारिश में खुल चुकी है। नगर आयुक्त को सच्चाई देखनी है तो नालों का भ्रमण करें। मानसून की बारिश में शहर पानी में डूबेगा तो कलई खुल ही जाएगी।