फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   proposal for agra college as deemed university

आगरा कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने की मांग, सहमति बनने पर भेजा जाएगा प्रस्ताव

Mon, 22 Jul 2019 10:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
proposal for agra college as deemed university
आगरा कॉलेज, आगरा
लोकसभा में आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की ओर से आगरा कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाने के बाद इस संबंध में कॉलेज प्रशासन भी मंथन कर रहा है। मसले पर सहमति बनाई जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो डीम्ड यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


आगरा कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाने के लिए कई मानकों पर खरा उतरना होगा। कुछ मानकों को पूरा करना पड़ेगा। कॉलेज वर्ष 1823 से संचालित है। तीन परिसरों में विधि, अभियांत्रिकी और मुख्य परिसर है। नौ फैकल्टी हैं। 180 नियमित शिक्षक, 100 सेल्फ फाइनेंस शिक्षक, 250 शिक्षणेतर कर्मचारी हैं। 12,000 के करीब विद्यार्थी हैं। सात हॉस्टल, केंद्रीय ग्रंथालय सहित बड़ा खेल मैदान है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कई शिक्षक कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाए जाने के पक्ष में नहीं हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार माहेश्वरी का कहना है कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष मंडलायुक्त, उपाध्यक्ष जिलाधिकारी सहित बाकी घटकों से विचार विमर्श के बाद सहमति बनने पर डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है डीम्ड यूनिवर्सिटी

उच्च शिक्षण संस्थाओं को डीम्ड यूनिवर्सिटी कहते हैं। इन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सलाह पर केंद्र सरकार की ओर से मान्यता दी जाती है। डीम्ड यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए स्वायत्त होती है। प्रवेश नीति, विभिन्न पाठ्यक्रमों के शुल्क निर्धारण और छात्रों के लिए निर्देश बनाने के लिए स्वतंत्र होते हैं। नियुक्ति करने का अधिकारी होता है। 

आगरा कॉलेज डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से भी पुराना है। आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना एक जुलाई 1927 को हुई थी। वहीं, आगरा कॉलेज की स्थापना पंडित गंगाधर शास्त्री ने 1823 में की थी। 1883 तक यह राजकीय कॉलेज रहा। बता दें कि फिलहाल आगरा में दयालबाग एजूकेशनल शिक्षण संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed