{"_id":"6a7d478554303e70870ffb6a","slug":"property-tax-pay-by-september-30-and-get-10-percent-discount-municipal-corporation-sending-sms-alerts-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एसएमएस का आइडिया कर गया काम, नगर निगम के खाते में जमा हुए 21 करोड़ रुपये; गृहकर में छूट का मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएमएस का आइडिया कर गया काम, नगर निगम के खाते में जमा हुए 21 करोड़ रुपये; गृहकर में छूट का मिला लाभ
Thu, 13 Aug 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:56 AM IST
सार
आगरा नगर निगम ने गृहकर जमा कराने के लिए संपत्ति स्वामियों को एसएमएस और डिमांड बिल भेजना शुरू किया है। अब तक 70 हजार से अधिक लोगों ने 21 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है। 30 सितंबर तक गृहकर जमा करने पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। करदाता पुराने बिल के आधार पर भी भुगतान कर सकते हैं और ऑनलाइन माध्यम से भी टैक्स जमा करने की सुविधा है।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विस्तार
आगरा नगर निगम ने गृहकर जमा करने के लिए संपत्ति स्वामियों को डिमांड बिल भेजे। इस पर 70 हजार से ज्यादा लोगों की ओर से 21 करोड़ रुपये का टैक्स अब तक जमा कराया जा चुका है। 30 सितंबर तक गृहकर जमा करने पर 10 फीसदी की छूट का फायदा भी लोग उठा सकते हैं।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए 150 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। करदाताओं की सुविधा के लिए भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाया है। जिन भवन स्वामियों को बिल का एसएमएस प्राप्त हुआ है, वे उस संदेश के आधार पर अथवा अपने पुराने गृहकर बिल को दिखाकर भी भुगतान कर सकते हैं।
इसके लिए अलग से किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। निगम के चारों जोन में मौजूद कैश काउंटर पर बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देते हुए नगर निगम पोर्टल, पेटीएम तथा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से भी टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।