फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property dealer should pay Rs 3.50 lakh in 45 days

Agra News: प्रॉपर्टी डीलर 45 दिन में अदा करे 3.50 लाख रुपये

Thu, 01 Feb 2024 04:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Feb 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
Property dealer should pay Rs 3.50 lakh in 45 days
प्रॉपर्टी डीलर 45 दिन में अदा करे 3.50 लाख रुपये
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में हुई सुनवाई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। एक प्लाट खरीदने के लिए दो प्रॉपर्टी डीलर को अग्रिम धनराशि के रूप में दिए गए 3.50 लाख रुपये पीड़ित द्वारा दायर की गई याचिका पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने पीड़ित को 45 दिन में देने का आदेश प्रॉपर्टी डीलर को दिया है। यह धनराशि छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित देनी होगी।

तहसील घिरोर के महटौली दरबाह निवासी संजय दुबे ने फिरोजाबाद में तहसील के पीछे एक प्लाट खरीदने के लिए राजेश कुमार उर्फ राजू यादव निवासी मलूपुरा भांवत को तीन लाख रुपये, अमित अग्निहोत्री को 50 हजार रुपये उनके खाते में अग्रिम धनराशि के रूप में उनके खाते में 8 दिसंबर 2015 को ट्रांसफर किए थे। खाते में रुपये ट्रांसफर करने के बाद भी दोनों प्रॉपर्टी डीलर ने उनको न तो प्लाट का बैनामा किया और न ही अग्रिम धनराशि को वापस किया।
विज्ञापन


संजय दुबे ने अग्रिम धनराशि को दिलाने के लिए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में याचिका दायर की। आयोग में संजय दुबे ने प्रमाण भी प्रस्तुत किए। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, सदस्य नीतिका दास ने दोनों पक्षों को सुना। आयोग द्वारा सुनाए गए निर्णय में कहा गया पीड़ित को प्रॉपर्टी डीलर 45 दिन में संजय दुबे को 3.50 लाख रुपये अदा करेंगे। यह धनराशि छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




27 हजार रुपये मिलेगा खर्चा

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, सदस्य नीतिका दास ने पीड़ित को खर्चा भी अलग से देने का भी आदेश दिया है। आदेश में लिखा है पीड़ित को राजू यादव वाद व्यय के पांच हजार रुपये तथा मानसिक कष्ट के लिए 15 हजार रुपये देंगे। अमित अग्रिहोत्री वाद व्यय के दो हजार रुपये तथा मानसिक कष्ट के लिए पांच हजार रुपये संजय दुबे को 45 दिन में देंगे। इस धनराशि पर भी छह प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed