फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property dealer commits suicide after shooting himself in agra

प्रॉपर्टी डीलर ने तमंचे से गोली मारकर दी जान, संपत्ति को लेकर था विवाद

Wed, 25 Jul 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 25 Jul 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Property dealer commits suicide after shooting himself in agra
छत पर पड़ा प्रॉपर्टी डीलर विकास गौड़ का शव - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदारी स्थित सूर्यलोक कालोनी में मंगलवार की दोपहर प्रॉपर्टी डीलर विकास गौड़ ( 35) ने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मकान की छत पर खून से लथपथ मिला। 
विज्ञापन


उसके छोटे भाई सुशील कुमार की 21 जुलाई को ही शादी हुई है। इसके बाद से ही घर में संपत्ति के बंटवारे के लिए विवाद चल रहा था। विकास का परिजनों से झगड़ा हुआ था। इसी में वो गुस्से में आ गया और जान दे दी।
विज्ञापन


विकास के पिता किरोड़ी लाल का 26 जून को निधन हो गया था। थोड़े दिन बाद ही घर में संपत्ति के बंटवारे की बात होने लगी। विकास अपने लिए दो कमरे, अलग से किचन और बाथरूम चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति को लेकर था विवाद

Property dealer commits suicide after shooting himself in agra
प्रॉपर्टी डीलर के मकान के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिवार में इसी बात पर झगड़ा हो रहा था। अन्य लोग अपनी अपनी बात कह रहे थे। विकास की मांग पूरी नहीं हो रही थी। इसी से वो नाराज था। माना जा रहा है कि इसी के चलते विकास ने जान दे दी। 

पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मंगलवार को भी विकास का घर में झगड़ा हुआ था। वो गुस्से में आ गया। तमंचा निकाला और कनपटी पर गोली मार दी।

सुशील कुमार की शादी से घर में खुशी का माहौल था। अब सिर्फ मातम पसरा है। सुशील की शादी का रिसेप्शन बुधवार को होना तय हुआ था। यह अब नहीं होगा। शादी के बाद विदा हुए तमाम रिश्तेदार अब शोक प्रकट करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed