{"_id":"5ea6c89d8ebc3e9046021934","slug":"promptness-vrindavan-news-agr439479475","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन नगर में प्रवेश मार्गों पर छह बैरियर, पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन नगर में प्रवेश मार्गों पर छह बैरियर, पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन
बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतने के निर्देश देते सीओ सदर रमेश तिवारी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन नगर में आप आसानी से प्रवेश नहीं पा सकते। आपको कड़ी चेकिंग से ही गुजरना होगा। वृंदावन नगर के प्रवेश द्वारा पर लगाए गए इन छह बैरियरों पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी चेक करने के लिए निकले सीओ सदर ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन को 34 दिन गुजर गए। लॉकडाउन के कारण वृंदावन में प्रवेश पाने वाले मार्गों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी मुस्तैद किए गए हैं। नगर के सौ शैय्या, छटीकरा, छह शिखर मंदिर, पानीघाट तिराहा, रमणरेती चौराहा और अटल्ला चुंगी पर बैरियर हैं। इन बैरियरों पर पुलिसकर्मी वृंदावन नगर में प्रवेश करने वालों से पूरी जानकारी जुटाते हैं।
कड़ी चेकिंग की नगर में किसी को प्रवेश मिलता है। सोमवार को सीओ सदर रमेश तिवारी बैरियरों पर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखने को निकले। हालांकि सभी बैरियरों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। बावजूद सीओ सदर सभी पुलिसकर्मियों ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए। सीओ सदर ने बताया कि लॉक डाउन का पालन न करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।