मथुरा: परियोजना प्रबंधक ड्रेनेज सीवरेज ने किया मानसी गंगा का निरीक्षण, जांच के लिए पानी के सैंपल लिए
परियोजना प्रबंधक एच के कंसल ने बताया कि मानसी गंगा को 2012 में केंद्रीय झील परियोजना में शामिल किया था। मानसी गंगा के जल को स्वच्छ आचमन योग्य बनाने के लिए पानी में एयर पंपिंग सेट ई-रेटर लगाए थे। वह बंद मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में आश्वासन समिति लखनऊ के निर्देश पर परियोजना प्रबंधक ड्रैनेज एवं सीवरेज आगरा, जल निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मंगलवार को गोवर्धन में ड्रैनेज एवं सीवरेज, एसटीपी प्लांट ब्रह्मकुंड मानसी गंगा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मानसी गंगा में पानी शुद्ध करने के लिए लगे एयर पंपिंग ई-रेटर बंद मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जांच के लिए मानसी गंगा के पानी से सैंपल लिए।
मंगलवार को परियोजना प्रबंधक ड्रैनेज एवं सीवरेज इकाई आगरा, जल निगम मुख्य अभियंता आगरा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मथुरा आदि अधिकारी गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने मानसी गंगा का निरीक्षण कर पानी के सैंपल लिए। उन्होंने एसटीपी प्लांट, सीवरेज एवं ब्रह्म कुंड के आसपास रिहायशी इलाके से सीवरेज पानी की लीकेज की जानकारी जुटाई।
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर सीवरेज टेस्टिंग के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। मानसी गंगा के जल को शुद्ध बनाने के लिए लगाए गए एयर पंपिंग सेट ई-रेटर बंद मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें चालू कराने के निर्देश दिए।
एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया
परियोजना प्रबंधक एच के कंसल ने बताया कि मानसी गंगा को 2012 में केंद्रीय झील परियोजना में शामिल किया था। मानसी गंगा के जल को स्वच्छ आचमन योग्य बनाने के लिए पानी में एयर पंपिंग सेट ई-रेटर लगाए थे। वह बंद मिले हैं। इसकी रिपोर्ट शासन द्वारा गठित समिति को दी जाएगी। सीवरेज लाइन, एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया है।
ब्रह्मकुंड के रिहायसी इलाके में मानसी गंगा किनारे बारिश के समय सीवरेज का ऑवर फ्लो मानसी गंगा में गिरने की शिकायत स्थानीय लोगों से मिली है। उसके निस्तारण के लिए नगर पंचायत को निर्देशे दिए हैं। मानसी गंगा के पानी से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सेम्पल लिए हैं। ब्रज भूषण अवस्थी, बहादुर, मोहन श्याम, नानक शर्मा आदि उपस्थित थे।