फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   progressive samajwadi party will protest against BJP govenment

चुनाव से पहले भाजपा को शिवपाल दिखाएंगे अपनी 'ताकत', पीएसपी ने बनाई ये रणनीति

Tue, 27 Nov 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 Nov 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
progressive samajwadi party will protest against BJP govenment
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी दल तैयारी में जुट गए हैं। इस कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जनाक्रोश रैली का नाम दिया गया है।   
विज्ञापन


इस संबंध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी डा. गिरीश यादव ने कहा कि देश की जनता परिवर्तन चाह रही है, देश में समाजवादी व धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के लिए संघर्ष का बिगुल बज उठा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा नौ दिसंबर 2018 को लखनऊ के रमाबाई मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 10 लाख लोग एकत्रित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। किसान परेशान हैं और कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आम जनता के साथ उद्यमी व व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है।  

जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने कहा कि जनाक्रोश रैली सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ है। पार्टी के समस्त पदाधिकारी रैली की तैयारियों में लगे हैं। रैली में जनपद से कितने कार्यकर्ता शामिल होंगे, यह दो दिसंबर को मासिक बैठक में तय होगा।

रैली को सफल बनाने के लिए 29 व 30 नवंबर को जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों के अधिवक्ताओं के बीच जाएंगे। इसके उपरांत जनता के बीच जाएंगे। यह कार्यक्रम आठ दिसंबर तक निरंतर जारी रहेगा। इस रैली में बहुजन मुक्ति मोर्चा पूरा सहयोग कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed