फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Programs will be organized throughout the year in the district on completion of 75 years of ABVP

एबीवीपी 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में वर्ष भर आयोजित होंगे कार्यक्रम

Tue, 03 May 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Programs will be organized throughout the year in the district on completion of 75 years of ABVP
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 हजार नए सदस्यों को परिषद से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत किए जाने का संकल्प लिया गया है। आरएसएस के कार्यालय केशव भवन पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रांत सह मंत्री तेजेंद्र लोधी ने बताया आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा में 5 मई से 12मई तक पक्षियों को दाना पानी की व्यवस्था की जाएगी। 15 मई से छात्राओं के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी हर्ष ने कहा छात्र छात्राओं के लिए करियर काउंसिलिंग (व्यक्तिगत विकास शिविर) कैंप, नवीन सत्र में जिले में 15 हजार नए सदस्यों को दिलाई की जाएगी। जून माह में समर कैंप लगाये जायेंगे।
विज्ञापन

वृक्षारोपण महा अभियान के तहत 7500 वृक्ष जिले भर में लगाएं जायेंगे। 1 जून से 4 जून तक सामाजिक अनुभूति चलो गांव की ओर के तहत सामान्य विद्यार्थियों को गांवों के परिदृश्य से परिचित कराया जायेगा। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सयोंजक मुकेश राजपूत ने कहा कि विद्यालयों में सेल्फी विद कैंपस अभियान चलाया जाएगा। 9 जुलाई तक नगर इकाईयों की घोषणा की जाएगी। 9 जुलाई को विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर जिले भर की इकाई पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रतिभा सम्मान समारोह किया जाएगा। इस दौरान जिला मीडिया प्रमुख राहुल वर्मा, नगर सह मंत्री यश मिश्रा, नगर प्रचार प्रमुख अभिषेक दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed