फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Programs will be organized on the birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi

Agra News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

Sun, 01 Oct 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Programs will be organized on the birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi
कासगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी राजकीय भवनों पर सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। सभी कार्यालयों, विद्यालयों और संस्थाओं द्वारा में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपिता के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा व जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता की जयंती पर विशेष रूप से गोष्ठी आयोजित की जाएं। स्कूलों और कालेजों में गांधीवादी जीवन दृष्टि तथा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएं। जिला मजिस्ट्रेट सुधा वर्मा के निर्देशों पर आज महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर जिले की सभी शराब एवं भांग की थोक व फुटकर दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी। इस बंदी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। इस आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed