फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Professor wife letter went viral wrote five murderers SP asked for report

Professor Death Case: प्रोफेसर की पत्नी का पत्र हुआ वायरल, लिखा- ये हैं पांच हत्यारे...; एसपी ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 27 Aug 2023 09:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 27 Aug 2023 09:05 AM IST
सार

वाराणसी निवासी प्रोफेसर केशव पांडे 19 अगस्त की रात अचानक घर से गायब हो गए थे। उनकी लाश कासगंज में छह दिन पूर्व एक बाग के कुएं से बरामद हुई थी।

विज्ञापन
Professor wife letter went viral wrote five murderers SP asked for report
प्रोफेसर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में वाराणसी निवासी केए महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. केशव पांडे का शव छह दिन पूर्व एक बाग के कुएं से बरामद हुआ था। प्रोफेसर की मौत के लिए पत्नी ममता पांडे ने महाविद्यालय के शिक्षकों और लेखाकार व अन्य कर्मियों पर प्रोफेसर को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई तहरीर पत्नी ने नहीं दी है, लेकिन शनिवार को मेरे पति के पांच हत्यारे शीर्षक के साथ चिट्ठी वायरल हुई। जिसमें महाविद्यालय के पांच शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों को हत्यारा बताते हुए आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वायरल हुई चिट्ठी

इस वायरल चिट्ठी में आरोप लगाए हैं कि माह जुलाई का वेतन आहरित नहीं किया गया। कॉलेज में उपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति पंजिका पर भी हस्ताक्षर नहीं कराए गए। अगस्त माह में भी उपस्थिति पंजिका नहीं दी। जिससे प्रोफेसर परेशान थे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं 18 एवं 19 अगस्त को प्रोफेसर के साथ प्राचार्य से मिलीं, लेकिन उन्होंने मेडिकल आवेदन नहीं लिया और 22 अगस्त को बुलाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उठाए ये सवाल 

ग्रेड लगाने के नाम पर भी पूर्व प्राचार्य एवं स्टाफ के द्वारा विश्व विद्यालय से प्रक्रियाएं पूरी कराएं, लेकिन ग्रेड नहीं लगाया। इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं दिया और अभी तक यह नहीं बताया कि ग्रेड क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी जिम्मेदारी की बात प्राचार्य के द्वारा नहीं कही गई। इस चिट्ठी के वायरल होने के बाद से तरह तरह की चर्चाएं हैं।


ये भी पढ़ें -  दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम
 

नहीं दी गई तहरीर 

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रोफेसर की पत्नी के द्वारा कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। वायरल पत्र जरूर देखा है। इस संबंध में सीओ सिटी से रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed