{"_id":"64e795ac7bb34309c202b064","slug":"professor-died-due-to-suffocation-in-well-water-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-3629-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कुएं के पानी में दम घुटने से हुई थीं प्रोफेसर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कुएं के पानी में दम घुटने से हुई थीं प्रोफेसर की मौत
Thu, 24 Aug 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। वाराणसी निवासी केए महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. केशव पांडे की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुएं के पानी में दम घुटना आया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रोफेसर की मौत के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्रोफेसर के परिजनों के द्वारा नहीं दी गई है। बुधवार को प्रोफेसर की पत्नी ने महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
हिंदी विभाग में तैनात प्रोफेसर डॉ. केशव पांडे 19 अगस्त की रात्रि को अचानक घर से लापता हो गए, जबकि घर पर उनकी पत्नी और पुत्र मौजूद थे। सदर कोतवाली पुलिस ने प्रोफेसर के लापता होने पर गुमशुदगी भी दर्ज की थी। 22 अगस्त की रात्रि को प्रोफेसर का शव अज्ञात व्यक्ति के रूप में गुलाबी नगला के एक बाग के कुएं में बरामद हुआ। आस पास के लोगों ने जब कुएं के पानी में शव उतराया देखा तो इस मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को हुई। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रोफेसर का शव बरामद किया था, लेकिन उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो हुई। अगले दिन पत्नी व परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने प्रोफेसर के शव के पोस्टमार्टम में गंभीरता दिखाई। शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों के पैनल से कराया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन प्रोफेसर के शव को अपने घर बनारस के कैथी ले गए। जहां बृहस्पतिवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
महाविद्यालय के साथी प्रोफेसरों ने जताया शोक, कई अंतिम संस्कार में शामिल हुए
प्रोफेसर केशव पांडे की मौत होने पर महाविद्यालय के प्रोफेसरों ने शोक व्यक्त किया है। महाविद्यालय के कई प्रोफेसर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बनारस के कैथी गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके रुस्तगी का कहना है कि इस दुख की घड़ी में महाविद्यालय परिवार प्रोफेसर के पीड़ित परिवार के साथ है।