{"_id":"6993f18d5edaa90831055d80","slug":"proclaimed-absconder-attends-north-central-railway-meeting-raises-security-concerns-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कोर्ट से फरार आरोपी रेलवे की बैठक में दिखा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल; पुलिस आयुक्त से हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कोर्ट से फरार आरोपी रेलवे की बैठक में दिखा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल; पुलिस आयुक्त से हुई शिकायत
Tue, 17 Feb 2026 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:11 AM IST
सार
आगरा में चेक बाउंस मामले में अदालत से फरार आरोपी उत्तर मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल हुआ। इतना ही नहीं, कार्यक्रम में उनका सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक चौंकाने वाली घटना में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मीको-आसरा) के संचालक देवेंद्र सिंह सविता, जो कथित तौर पर एक चेक बाउंस मामले में अदालत से फरार घोषित हैं। वह उत्तर मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति की एक बैठक में शामिल हुए। इस मामले में अधिवक्ता रोहित अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।
देवेंद्र सिंह सविता पर 2016 में चेक बाउंस का मुकदमा दायर किया गया था। अदालत ने प्रतिकूल आदेश पारित करने के बाद, उन्होंने सत्र और उच्च न्यायालय में अपील की थी। उच्च न्यायालय ने उन्हें किस्तों में राशि जमा करने का आदेश दिया था, जिसका पालन नहीं किया। इसके बाद, सत्र न्यायालय ने उनके खिलाफ सजायावी वारंट जारी किया। अधीनस्थ न्यायालय ने भी गैर जमानती वारंट और फरारी की उद्घोषणा के आदेश दिए। जो समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुए थे।
अदालत से फरार घोषित देवेंद्र सिंह सविता 30 जनवरी को उत्तर मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति की बैठक में न केवल शामिल हुए, बल्कि उनका सम्मान भी किया गया। अधिवक्ता रोहित अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) और पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। यह घटना प्रशासनिक और न्यायिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े करती है।