{"_id":"688aec1c4cf53bbbda00478a","slug":"process-of-adopting-a-child-mother-who-gave-birth-to-the-child-got-confused-then-got-proper-advice-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया...जिस मां ने जन्म दिया, वो उलझ गई; फिर मिली उचित राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया...जिस मां ने जन्म दिया, वो उलझ गई; फिर मिली उचित राय
Thu, 31 Jul 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:37 AM IST
सार
बच्ची को गोद देने के लिए शपथ बनवाने आई दो महिलाएं उस समय घबरा गईं, जब वहां पुलिस आ पहुंची। पुलिस पूछताछ में पता चला कि जन्म देने वाली मां कानून प्रक्रिया के तहत अपनी बच्ची को दूसरी महिला को गोद देना चाहती है।
विज्ञापन
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
विस्तार
आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को तीन महिलाएं और तीन युवक नवजात बच्ची को लेकर आए थे। इनमें एक महिला अपनी बच्ची को दूसरी महिला को गोद देने के लिए शपथ बनवाना चाहती थी। कुछ लोगों ने उनकी बातों को सुन लिया। इस पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पूछताछ की। एक महिला ने मर्जी से बच्ची को गोद देने की बात कही। पुलिस ने उन्हें कानूनी प्रक्रिया अपनाने को कहा। नाम-पते की जानकारी लेने के बाद उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन
घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है। दो महिलाएं बच्ची को कलेक्ट्रेट लेकर पहुंची थीं। बाद में एक महिला और तीन युवक भी आ गए। वह बच्ची को गोद लेने के लिए बात करने लगे। कुछ लोगों ने उनकी बातों को सुनकर डीसीपी सिटी को जानकारी दी। डीसीपी सिटी ने नाई की मंडी थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर जिस अधिवक्ता के पास दोनों पक्ष पहुंचे थे, वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो महिलाओं से पूछताछ की। एक महिला ने बच्ची की मां बताया। वहीं दूसरी उसे गोद लेना चाहती थी। पुलिस ने उनके नाम, मोबाइल नंबर और पते की जानकारी ली। बताया कि बच्चों को गोद लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया को अपनाना होता है। बच्ची की मां से भी जन्म से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। जांच कराई जा रही है।