फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   problems of people not solved in tehsil divas Agra

ये कैसी जनसुनवाई : 22 बार अर्जी लगाने पर भी नहीं बनी सड़क, नाला सफाई के लिए सातवीं बार की शिकायत

Sat, 16 Jul 2022 09:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jul 2022 09:45 PM IST
सार

संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में फरियादी बार-बार चक्कर काटने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत करने भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
problems of people not solved in tehsil divas Agra
तहसील दिवस में जन सुनवाई करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में हर माह पहले और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई का हाल देखिए। 22 बार अर्जियां देने पर भी शाहगंज स्थित आनंदपुरम में सड़क नहीं बनी। सात बार शिकायत करने पर भी धनौली में नाले की सफाई नहीं हो सकी। फरियादी शनिवार को फिर पहुंचे, लेकिन इस बार भी समस्या दूर नहीं हो सकी। सदर तहसील में कुल 140 शिकायत आईं, इनमें से केवल 7 का निस्तारण हो सका।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र एक बार में जन शिकायतों को दूर कराने एवं लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। धरातल पर स्थिति नहीं बदली। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी फरियादियों की समस्याएं हल नहीं हो पा रहीं। शनिवार को तहसील दिवस में एसडीएम निधि डोडवाल ने समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन

दो साल बाद भी नहीं बनी सड़क 

आनंद नगर निवासी मनीष पांडेय ने बताया कि जल निगम ने सीवर और पानी के लिए खोदी सड़क दो साल बाद भी नहीं बनाई है। 22वीं बार शिकायत लेकर आया हूं। ऊंचे-नीचे रास्ते में गिरकर दो लोगों के हाथ-पैर टूट चुके हैं, कोई मदद नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अजीजपुर निवासी चौधरी प्रेम सिंह ने बताया कि धनौली नाला की सफाई के लिए सातवीं बार प्रार्थनापत्र दिया है। रास्तों में जलभराव है, लेकिन नाले की सफाई नहीं हो सकी। इस नाले में डूबने से पिछले दिनों एक बच्ची की मौत हो चुकी है।

ये भी शिकायतें आईं

  • केदार नगर निवासी शमीम बेगम ने बताया कि वह विधवा हैं। साढ़े तीन साल से चक्कर लगा रही हैं आवास नहीं मिला। 
  • सुभाष बाजार निवासी विशाल बंसल ने शिकायत दर्ज कराई कि छह महीने बाद भी टोरंट ने बिजली कनेक्शन नहीं दिया है। 
  • भाहई गांव निवासी हरी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि पोखर व तालाब पर कब्जे की चार बार शिकायत की लेकिन तहसीलदार के आदेश के बाद भी अवैध कब्जे नहीं हटे। 
  • एत्माउ्ददौला निवासी आशा ने शिकायत दर्ज कराई कि लेखपाल भूमाफिया से मिलकर उसकी भूमि पर कब्जा करा रहा है। 
  • ताल सेमरी निवासी विद्यापाल सिंह ने बताया कि तालाब उफनाने से रास्तों पर गंदा पानी भरा है, निकलना बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed