फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Problems of heart patients are not decreasing, another patient dies

Agra News: हार्ट के मरीजों की कम नहीं हो रही दिक्कत, एक और रोगी ने तोड़ा दम

Wed, 31 Jan 2024 04:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 Jan 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Problems of heart patients are not decreasing, another patient dies
हार्ट के मरीजों की कम नहीं हो रही दिक्कत, एक और रोगी ने तोड़ा दम
विज्ञापन

- तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सर्दी के बीच हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में हार्ट से मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को एक और मरीज की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बुधवार को हार्ट के पांच मरीज पहुंचे। इनमें से तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिंदपुरम निवासी गोपालदास की 65 वर्षीय पत्नी शीला देवी को बुधवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बुधवार को ब्लड प्रेशर के 27 मरीज पहुंचे। इनमें से पांच मरीजों को भर्ती होने की सलाह दी गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण ये मरीज निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन


निमोनिया से पीड़ित चार बच्चे किए गए रेफर
जिले में हार्ट अटैक के साथ ही निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या कम नहीं हो रही है। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे चार बच्चों को निमोनिया से पीड़ित होने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed