फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Problems increased for asthma and heart patients, three died

Agra News: दमा और हार्ट के मरीजों की बढ़ी दिक्कतें, तीन ने तोड़ा दम

Sat, 02 Nov 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Problems increased for asthma and heart patients, three died
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
मैनपुरी। दिवाली के बाद मौसम में प्रदूषण बढ़ने के कारण जिले में दमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ चली हैं। पिछले 24 घंटे में हार्ट अटैक से दो और दमा के एक मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं नौ मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में धूल मिट्टी और धुआं से प्रदूषण बढ़ रहा है जिसका असर मरीजों पर भी पड़ रहा है। जिले में दमा के साथ ही हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सींगपुर निवासी राघवेंद्र (35) को शनिवार की सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भोगांव के गांव इमायतपुर निवासी गणेश छावड़ा (50) को शनिवार की सुबह सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव के गांव मक्खनपुर निवासी विशुनदयाल (70) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर शनिवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed