फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pro. Sudhir made Dean in Punjab University

प्रो. सुधीर सक्सेना को मिली डीन की जिम्मेदारी

Wed, 23 Feb 2022 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pro. Sudhir made Dean in Punjab University
भोगांव। नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी प्रो. सुधीर कुमार सक्सेना को पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा डीन, रिसर्च कराने वाले प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर नगर वासियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

प्रो. सुधीर कुमार सक्सेना स्थानीय नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य रहे स्व. रामशरण सक्सेना के पुत्र हैं। उन्होंने नेशनल महाविद्यालय से प्रथम श्रेणी में अग्रेंजी विषय में एमए और आगरा विश्वविद्यालय से से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में प्रोफेसर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई। अंग्रेजी साहित्य जैसे विषय पर उनके 90 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के कुलपति प्रो. राजकुमार ने उन्हें विश्वविद्यालय में डीन रिसर्च के रूप में नियुक्त किया है। प्रो. सुधीर ने बताया कि वह अब तक भारतीय साहित्य व संस्कृति के विभिन्न विषयों पर 400 से अधिक व्याख्यान में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

उनकी सफलता पर नकुल सक्सेना, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्राचार्य डॉ. एसके एस यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. आशारानी वर्मा, सतीश अवस्थी, आस्तेंद्र गुप्ता, आशीष शर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्निहोत्री, जलज सक्सेना, संजीव मिश्रा, ओमकांत दुबे, शरद भटनागर, प्रदीप श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed