Agra News: सेंट सीएफ एंड्रूज व डीपीएस बने ओवरऑल चैंपियन, यहां देखें मून स्कूल ओलंपिक के परिणाम
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मून स्कूल ओलंपिक की प्रतियोगिताएं देश में मिसाल बन चुकी हैं। आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानियां ने कहा कि मून स्कूल ओलंपिक अगले साल 15 हजार खिलाड़ियों के साथ दिखेगा।
विस्तार
आगरा में 16वें मून स्कूल ओलंपिक में अंडर-19 बालक वर्ग का ओवरऑल चैंपियन सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल बना। सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ओवरऑल चैंपियन बना। सेंट फ्रांसिस स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज ओवरऑल चैंपियन बना। जीएस पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना। सेंट पैट्रिक्स इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव, केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निदेशक आरपी सिंह, समाजसेवी पूरन डावर, मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानियां, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, राजीव दीक्षित, समाजसेवी हृदेश चौधरी, द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ आगरा के प्रबंध निदेशक संजय कालरा, मनीष तिवारी, सेंट एंड्रूज ग्रुप ऑफ एजूकेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा व खेल अधिकारी भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कीं। संचालन मून स्कूल ओलंपिक समिति के महामंत्री राहुल पालीवाल ने किया।
64 प्रतिभाओं को मिला अमर उजाला बेस्ट प्लेयर अवार्ड
एथलेटिक्स में अंडर-19 बालक वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज के योगेंद्र, जीएस पब्लिक स्कूल के अमन तोमर, खो-खो में सेंट सीएफ एंड्रूज के नितिन चौहान, अंडर-14 में सेंट सीएफ एंड्रूज के दीपक राजपूत, कबड्डी में अंडर-19 में सेंट सीएफ एंड्रूज के अभिषेक, अंडर-14 में जीएस के युवराज, अंडर-19 वॉलीबाल में केवी नंबर-1 के विवेक आर्य, अंडर-19 जिमनास्टिक में गायत्री पब्लिक स्कूल के वैभव सिंह, अंडर-14 में सेंट क्लेयर्स के हर्षित शर्मा, बैडमिंटन में अंडर-19 में श्रीराम सेंटेनियल के सुमित चाहर, अंडर-14 में श्रीराम सेंटेनियल के शुभम सोलंकी, अंडर-19 ताइक्वांडो में सेंट सीएफ एंड्रूज के अनुज तिवारी, अंडर-14 में मोहित बघेल, वुशू अंडर-19 में श्री क्षत्रिय टेक्नो के मोहित, अंडर-14 में श्री चैतन्य टेक्नो के कबीर, बास्केटबॉल में सेंट एंड्रूज स्कूल के नितिन, अंडर-14 में सेंट एंड्रूज के मयंक यादव, मुक्केबाजी में अंडर-19 में गौतम बुद्ध स्कूल के प्रवीन कुमार, अंडर-14 में सर्वोदय इंटर कॉलेज के सौरभ, कराटे में अंडर-19 में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल के ऋषभ, अंडर-14 में टीसा के प्रियांशु, टीटी में अंडर-19 में राधाबल्लभ इंटर कॉलेज के शिवम, अंडर-14 में राधाबल्लभ के रितेश, लॉन टेनिस में अंडर-19 में डीपीएस के आशीष, निशानेबाजी में अंडर-19 में आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रवीन, अंडर-14 में सेंट सीएफ एंड्रूज के सनी, शतरंज में अंडर-19 में सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के पार्थ भटनागर, अंडर-14 में सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के दर्श अग्रवाल, रस्साकसी में जीएस पब्लिक स्कूल के नमन, अंडर-14 में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल के हर्षित, स्केटिंग में अंडर-19 में होली पब्लिक स्कूल के हिमांशु, अंडर-14 में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल के मेहुल, फुटबॉल में अंडर-19 में केवी नं-3 के धीरज, हैंडबाल में सेंट एंड्रूज स्कूल के नितिन को अमर उजाला बेस्ट प्लेयर अवार्ड से नवाजा गया।
अवार्ड में बालिकाएं भी छाईं
बालिका वर्ग में एथलेटिक्स में अंडर-19 में सेंट पेट्रिक्स इंटर कॉलेज की खुशी गुप्ता, अंडर-14 में अलकनंदा की वंशिका, खोखो में अंडर-19 में सेंट सीएफ एंड्रूज की देवयानी चौधरी, अंडर-14 में सेंट फ्रांसिस में भाविनी सिंह, कबड्डी में अंडर-19 में एसजी पब्लिक स्कूल की प्रिया, अंडर-14 में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की सोनिया, वॉलीबॉल में सेंट फ्रांसिस स्कूल की तय्यबा, जिमनास्टिक में अंडर-19 में भारतीय बाल विद्या मंदिर की अनन्या चाहर, अंडर-14 में गायत्री पब्लिक स्कूल की अनन्या गुप्ता, बैडमिंटन में अंडर-19 में टीसा की सारिका यादव, अंडर-14 में माउंट लिटरा जी स्कूल की अर्शी अब्बास, ताइक्वांडो में अंडर-19 में हिलमेन पब्लिक स्कूल की वंशिका चौहान, अंडर-14 में सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल की एश्वर्या प्रभा, वुशू में अंडर-19 में सेंट वीएस पब्लिक स्कूल की नेहा, अंडर-14 में गायत्री पब्लिक स्कूल की प्राची, बास्केटबॉल में अंडर-19 में डीपीएस की नंदनी झा, अंडर-14 में केवी नं-1 की आयुषी, कराटे में अंडर-19 में सेंट एंड्रूज स्कूल की कृतिका, अंडर-14 में टीसा की अयाना, टीटी में अंडर-19 में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल की वान्या, अंडर-14 में सेंट पेट्रिक्स की श्रेया, लॉन टेनिस में अंडर-19 में डीपीएस की आर्या वर्मा, निशानेबाजी में अंडर-19 में जीडी गोयंका की संभवी, शतरंज में अंडर-19 में कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल की अलीजा खान, अंडर-14 में गणेश राम नागर स्कूल की आयुषी, रस्साकशी में अंडर-19 त्रिवेणी इंटर कॉलेज की प्रीति, अंडर-14 में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रियंका, शूटिंग में अंडर-19 में डीपीएस की अरनवी, अंडर-14 में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल की यशिका और हैंडबॉल में अंडर-19 में जीवी स्कूल लकी स्नेहा को अमर उजाला बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मिसाल बनी प्रतियोगिता
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मून स्कूल ओलंपिक की प्रतियोगिताएं देश में मिसाल बन चुकी हैं। आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानियां ने कहा कि मून स्कूल ओलंपिक अगले साल 15 हजार खिलाड़ियों के साथ दिखेगा। सचिव उमेश शर्मा ने कहा कि हमने सफलतापूर्वक इतना बड़ा खेल आयोजन करके एक बार फिर शहर के खेल की ताकत दिखाई।
16वें मून स्कूल ओलंपिक में अपने-अपने खेलों में चैंपियन बने कॉलेज:
एथलेटिक्स
. जूनियर बालक वर्ग में जीएस पब्लिक स्कूल।
. जूनियर बालिका वर्ग में अलकनंदा पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालक वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल।
शतरंज
. जूनियर बालक वर्ग में सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज।
. जूनियर बालिका वर्ग में गणेश रामनागर बालिका विद्यालय।
. सीनियर बालक वर्ग में सेंट पीटर्स इंटर कालेज।
. सीनियर बालिका वर्ग में कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल।
स्केटिंग
. जूनियर बालक वर्ग में शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज।
. जूनियर बालिका वर्ग में शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज।
. सीनियर बालक वर्ग में होली पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल।
कबड्डी
. जूनियर बालक वर्ग में जीएस पब्लिक स्कूल।
. जूनियर बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय।
. सीनियर बालक वर्ग में होली पब्लिक जूनियर कॉलेज।
. . सीनियर बालिका वर्ग में एसजी पब्लिक स्कूल।
खो-खो
. सीनियर बालक वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल।
, सीनियर बालिका वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल।
. जूनियर बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिसक़ॉन्वेंट स्कूल।
. जूनियर बालक में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल।
टीटी
. जूनियर बालक वर्ग में राधाबल्लभ इंटर कॉलेज।
. जूनियर बालिका वर्ग में सेंट पेट्रिक्स जूनियर कॉलेज।
. सीनियर बालक वर्ग में राधाबल्लभ इंटर कॉलेज।
. सीनियर बालिका वर्ग में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल।
ताइक्वांडो
. जूनियर बालक वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल।
. जूनियर बालिका वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज।
. सीनियर बालिका वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल।
रस्साकशी
. जूनियर बालक वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल।
. जूनियर बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय।
. सीनियर बालक वर्ग में जीएस पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में श्रीमती त्रिवेणी देवी इंटर कॉलेज।
बैडमिंटन
. जूनियर बालक वर्ग में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल।
. जूनियर बालिका वर्ग में माउंट लिटरा जी स्कूल।
. सीनियर बालक वर्ग में श्रीराम सेंटेनियर स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में द इंटरनेशनल स्कूल आगरा।
वॉलीबाल
. सीनियर बालक वर्ग में केंद्री विद्यालय नंबर वन।
. सीनियर बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस क़ॉन्वेंट स्कूल।
मुक्केबाजी
. जूनियर बालक वर्ग में कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालक वर्ग में कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल।
निशानेबाजी
. जूनियर बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल।
. जूनियर बालिका वर्ग में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल।
जिमनास्टिक
. जूनियर बालक वर्ग में सेंट क्लेयर्स स्कूल।
. जूनियर बालिका वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालक वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में भारतीय विद्या बाल मंदिर।
वुशू
. जूनियर बालक वर्ग में चैतन्य पब्लिक स्कूल।
. जूनियर बालिका वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालक वर्ग में सेंट वीएस पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में सेंट वीएस पब्लिक स्कूल।
बास्केटबाल
. जूनियर बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज स्कूल।
. जूनियर बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय नंबर वन।
. सीनियर बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल।
कराटे
. जूनियर बालक वर्ग में माउंट लिटरा जी स्कूल।
. जूनियर बालिका वर्ग में द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ आगरा।
. सीनियर बालक वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में सेंट एंड्रूज स्कूल।
लॉन टेनिस
. सीनियर बालक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल।
हैंडबाल
. सीनियर बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज स्कूल।
. सीनियर बालिका वर्ग में क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज।