फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi Vadra Tweets Over Jail To Farmer In Burning Stubble Case

पराली जलाने के आरोप में किसानों को जेल भेजने पर मुखर हुईं प्रियंका गांधी

Sat, 07 Nov 2020 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 07 Nov 2020 12:39 AM IST
सार

गुरुवार को किशनी क्षेत्र में पराली जलाने पर पांच किसानों को एसडीएम किशनी रामसकल मौर्य ने जेल भेज दिया था। मामले में एक
फोटो भी तेजी से वायरल हुआ। इसमें प्रभारी निरीक्षक किशनी एक किसान को कॉलर पकड़कर ले जा रहे थे।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Tweets Over Jail To Farmer In Burning Stubble   Case
किसान को कॉलर पकड़कर खींचते हुए ले गए प्रभारी निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में पराली जलाने पर किसानों को जेल भेजे जाने पर विपक्षी दलों ने सख्त रुख अपनाया है। एक ओर जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इसे गलत बताया है तो वहीं सपा के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि किसान इसका बदला लेंगे। 
विज्ञापन


गुरुवार को किशनी क्षेत्र में पराली जलाने पर पांच किसानों को एसडीएम किशनी रामसकल मौर्य ने जेल भेज दिया था। मामले में एक फोटो भी तेजी से वायरल हुआ। इसमें प्रभारी निरीक्षक किशनी एक किसान को कॉलर पकड़कर ले जा रहे थे। मामले को विपक्ष ने आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसी फोटो के साथ किए गए ट्वीट में कहा है कि किसान का वोट कानून और पराली गैर कानूनी। उन्होंने ये भी कहा है कि आखिर असली जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सपा के पूर्व सांसद और मुलायम सिंह के पौत्र तेजप्रताप यादव ने भी ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने लिखा है कि किसानों को जेल में डालने वाली भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए किसान तैयार हैं। जल्द ही बिहार इसका उदाहरण पेश करेगा और फिर समूचा देश।
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Gandhi Vadra Tweets Over Jail To Farmer In Burning Stubble   Case
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ा तो एसडीएम ने दी सफाई 
किशनी में पांच किसानों को पराली जलाने पर जेल भेजे जाने का मामला बढ़ा तो एसडीएम किशनी रामसकल मौर्य ने सफाई दी। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निरीक्षण के दौरान पराली जलाने के मामले सामने आए थे। किसानों ने इस दौरान विवाद किया, इसके चलते उन पर पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि गुरुवार को उन्होंने विवाद जैसी कोई बात नहीं बताई थी। 

पराली जलाने पर 14 किसानों के खिलाफ तहरीर
पराली जलाने के मामले में लगातार कार्रवाई के बाद भी घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को किशनी क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में पराली जलाने के 14 मामले संज्ञान में आए। इसमें गांव हिंदूपुर, नगला कोठी, ढढौस और नगला दूबर के किसान शामिल हैं। मामले में कृषि विभाग के एडीओ नरेश ङ्क्षसह ने थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए 14 किसानों के खिलाफ तहरीर दी है।

एफआईआर वापस नहीं हुई तो होगा धरना 
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवाकांत दुबे ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रथम बार पराली जलाने पर जुर्माना किए जाने और एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान है। इसके बाद भी किशनी में पांच किसानों को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर सात नवंबर तक मुकदमे वापस न हुए तो किसान यूनियन कलक्ट्रेट में धरना देगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed