{"_id":"600d3d989836f30dcf501c3a","slug":"priyanka-gandhi-vadra-attacks-on-bjp-government-bya-tweet-over-kisan-andolan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सूटबूट वालों के लिए बिछा रही लाल कालीन और किसानों के लिए कर रही नाकाबंदीः प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सूटबूट वालों के लिए बिछा रही लाल कालीन और किसानों के लिए कर रही नाकाबंदीः प्रियंका गांधी
Mon, 25 Jan 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हो रही है। दिल्ली आ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी की है। इस खबर को प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोला है।
प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा अपने अरबपति मित्रों के लिए लाल कालीन बिछाकर देश का सारा धन उनके हवाले कर रही है, लेकिन किसान अपना हक मांगने दिल्ली आना चाहते हैं तो नाकाबंदी की जा रही है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा और सूटबूट वालों की जुगलबंदी है, किसान का हक छीनने को ये नाकाबंदी है।
गौरतलब है कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में निकलने वाली ट्रैक्टर रैलियों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नाकेबंदी की गई है। अब कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं चढ़ सकेगी। नाकेबंदी कर इन्हें दिल्ली की ओर जाने से रोका जाएगा। मथुरा में पुलिस और एक्सप्रेसवे अधिकारियों को बैठक कर इस बाबत दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी, नहीं चढ़ सकेंगे ट्रैक्टर

भाजपा अपने अरबपति मित्रों के लिए लाल कालीन बिछाकर देश का सारा धन उनके हवाले कर रही है लेकिन किसान अपना हक मांगने दिल्ली आना चाहते हैं तो नाकाबंदी की जा रही है।
विज्ञापन विज्ञापन
भाजपा और सूटबूट वालों की जुगलबंदी है
किसान का हक छीनने को ये नाकाबंदी है। pic.twitter.com/I6MmHyyNHC — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 24, 2021
गौरतलब है कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में निकलने वाली ट्रैक्टर रैलियों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नाकेबंदी की गई है। अब कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं चढ़ सकेगी। नाकेबंदी कर इन्हें दिल्ली की ओर जाने से रोका जाएगा। मथुरा में पुलिस और एक्सप्रेसवे अधिकारियों को बैठक कर इस बाबत दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी, नहीं चढ़ सकेंगे ट्रैक्टर
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहले से ही किसान संगठनों की गतिविधियों पर नजरें जमाए हैं। कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के मध्य कोई निर्णय न होने के बाद अब किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए ट्रैक्टरों को दिल्ली की ओर जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
यमुना एक्सप्रेसवे के निर्धारित रास्तों पर नाकेबंदी की तैयारी की गई है। इससे परेड में जाने के लिए ट्रैक्टर यमुना एक्सप्रेसवे पर न चढ़ सकें। इस संबंध में एसडीएम श्याम अवध चौहान और सीओ धर्मेंद्र चौहान ने शनिवार को थाना मांट में टोल प्लाजा पर तैनात एक्सप्रेसवे के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ट्रैक्टर परेड के अलावा 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।