{"_id":"5de2a7248ebc3e54d447028f","slug":"priyanka-gandhi-mainpuri-news-agr417815258","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फिर उठाया नवोदय छात्रा की मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फिर उठाया नवोदय छात्रा की मौत का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भोगांव के नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की मौत के मामले को प्रियंका गांधी ने फिर उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्र की एक प्रति परिजनों को भी भेजी है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 28 नवंबर को एक पत्र लिखा गया। इसमें उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की घटना दिल दहला देने वाली है। प्रदेश की तमाम शिक्षण संस्थानों में पढ़ रही छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि घटना को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही जांच और अन्य कार्रवाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तमाम बेटियों की सुरक्षा के लिए इस मामले में कार्रवाई होना जरूरी है।
यह है पूरा मामला
भोगांव के नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में बने पूजा घर में 16 सितंबर सुबह कक्षा 11 की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। विद्यालय प्रशासन के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन मामले को आत्महत्या बता रहा था, लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। परिजनों ने सीबीआई जांच के लिए धरना दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने एसटीएफ जांच के आदेश दिए। परिजन जब इस पर नहीं माने तो प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। हालांकि अभी तक सीबीआई जांच की शुरुआत नहीं हुई है। हालांकि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय की प्रधानाचार्या, वार्डन, एक छात्र व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने दुष्कर्म की भी संभावना जताई थी।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री मिले थे परिजनों से
नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत का मामले की गूंज दिल्ली तक सुनाई दी थी। विभिन्न संगठनों के साथ ही प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने परिजनों से मुलाकात की थी। परिजनों से मुलाकात करने के लिए प्रियंका गांधी को भी आना था।
मैं बेटी को न्याय दिलाकर रहूंगा। सीबीआई जांच की सिफारिश तो हो गई, लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं हुई है। मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या की गई है।
- छात्रा का पिता।