फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi ka Road show

जनता से कट गए हैं मोदी, विदेश यात्राओं में रहते हैं व्यस्त: प्रियंका

Fri, 03 May 2024 08:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi ka Road show
जनता से कट गए हैं मोदी, विदेश यात्राओं में रहते हैं व्यस्त: प्रियंका
विज्ञापन

आगरा।
फतेहपुर सीकरी लोकसभा से कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में रोड शो करने पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं, वह जनता की समस्याओं को पूछने नहीं आते, जनता से कट गए हैं।
फतेहाबाद में भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज के सामने उन्होंने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। कहा कि वह कभी अमेरिका जाते हैं कभी चीन के प्रधानमंत्री के साथ झूला झूलते हैं मगर जनता के बीच नहीं जाते। गरीबों के आंसू पोंछने की फुर्सत उन्हें नहीं है। देश के चंद अरबपति परिवारों को फायदा पहुंचाया जाता है। वे जनता से कट गए हैं।
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े नेता ने धर्म की बात करके आपके जज्बातों को उभारकर आपसे वोट लिया है, आपको कुछ दिया नहीं।
प्रियंका गांधी ने कहा राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक चार हजार किमी की पदयात्रा कर लोगों की समस्या जानी।सबसे मिलकर घोषणा पत्र तैयार किया। इसे न्याय पत्र नाम दिया गया। क्योंकि दस वर्ष में गरीबों के साथ अन्याय हुआ है। कांग्रेस के न्याय पत्र में गारंटी दी गई है। जो गारंटी दी है वह पूरी होगी। सत्ता में आए तो नौजवानों की मदद के लिए पांच हजार करोड़ का फंड होगा। अग्निवीर भर्ती परीक्षा को रद करेंगे। केंद्र में खाली पड़े 30 लाख पदों को भरेंगे।अपने संबोधन के अंत में प्रियंका ने कहा कि समय बदलाव लाने का आ गया है। जनता से पूछा कि बदलाव लाओगे.. जवाब हां में आया। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि रामनाथ को जिताओगे? जवाब हां में आया। इसके पहले उन्होंने रामनाथ को देश का सबसे ईमानदार उम्मीदवार बताया। अंत में जय हिंद कर प्रियंका ने संबोधन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed