फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private photos and videos circulated to pressure for a settlement.

Agra News: समझौते का दबाव बनाने के लिए विवाहिता के निजी फोटो-वीडियो किए वायरल, मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Jul 2026 02:58 AM IST
सार

आगरा के सदर क्षेत्र की एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पुराने मुकदमों में समझौते का दबाव बनाने के लिए उसके निजी फोटो और वीडियो ससुराल पक्ष को भेजे गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Private photos and videos circulated to pressure for a settlement.
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के  सदर क्षेत्र की एक विवाहिता ने दो पुराने मुकदमों में समझौते का दबाव बनाने के लिए निजी फोटो और वीडियो ससुराल पक्ष को भेजकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




सदर बाजार निवासी महिला ने बताया कि वह पहले औरैया में रहती थीं। वहां पड़ोस में रहने वाली चारु सेंगर से उनकी मित्रता हो गई थी। आरोप है कि चारु सेंगर अक्सर उनका मोबाइल ले लिया करती थी। बाद में चारु सेंगर और उसके देवर अक्षय प्रताप ने उनके घर आना-जाना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसके संबंध में थाना सदर बाजार में वर्ष 2023 और वर्ष 2024 में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


दोनों प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोप है कि दोनों आरोपी समझौते का दबाव बनाने के लिए लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। अक्षय प्रताप ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ससुराल में रहने वाली रिश्तेदार महिला की इंस्टाग्राम आईडी पर पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो भेज दिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed