फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private Covid Hospitals In Agra For Treatment

आगरा में कोरोना: कोविड इलाज में फिर शामिल हुए दागी अस्पताल, दूसरी लहर में आई थी अधिक पैसा वसूलने की शिकायतें

Wed, 12 Jan 2022 12:00 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 Jan 2022 12:00 PM IST
सार

मंटोला निवासी मोहम्मद युनुस ने बताया कि दूसरी लहर में मेरे पिता की विम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तय कीमत से अधिक पैसा वसूला। फिर उसी अस्पताल को दोबारा सूची में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में मरीजों के साथ फिर से लापरवाही नहीं होगी इसकी क्या गारंटी है।

विज्ञापन
Private Covid Hospitals In Agra For Treatment
अस्पताल का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने 15 निजी अस्पतालों को कोविड इलाज की सूची में शामिल किया है। इनमें शामिल दागी अस्पतालों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिन्होंने दूसरी लहर में मरीजों से मनमानी वसूली की, उन्हें सूची से बाहर किया जाए।

विज्ञापन


ताजनगरी में अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आई थी। तब 40 अस्पताल कोविड इलाज पैनल में शामिल थे। इनमें से 20 अस्पतालों के खिलाफ 53 शिकायत मरीजों के तीमारदारों ने दर्ज कराई थीं। जिनमें इलाज के नाम पर शासनादेश से अधिक वसूली, मरीजों के बुरा व्यवहार एवं इलाज में लापरवाही की शिकायतें शामिल हैं। मंटोला निवासी मोहम्मद युनुस ने बताया कि दूसरी लहर में मेरे पिता की विम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तय कीमत से अधिक पैसा वसूला। फिर उसी अस्पताल को दोबारा सूची में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में मरीजों के साथ फिर से लापरवाही नहीं होगी इसकी क्या गारंटी है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि सिर्फ 15 अस्पतालों को शामिल किया है। इनमें दो अस्पताल ऐसे हैं जिनकी पिछली बार शिकायत आई थी, लेकिन उन्होंने शिकायत का निस्तारण कर दिया था। शिकायतकर्ता संतुष्ट हुए थे। इस बार अस्पतालों के चयन में ऐसे अस्पतालों को शामिल नहीं किया जिनकी अधिक शिकायत थीं। 53 शिकायतों में 42 शिकायतों का निस्तारण हो चुका था, जबकि 11 शिकायतों को तीमारदारों ने वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से लौटे पांच लोगों, 23 बच्चों सहित 277 संक्रमित
आगरा में मंगलवार को 24 घंटे में विदेश से लौटे पांच लोगों, 23 बच्चों, दीवानी के सात कर्मचारियों और होटल के तीन कर्मियों सहित कुल 277 नए संक्रमित मिले। जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा करीब ढेड़ हजार हो गया। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4848 लोगों की जांच की गई। जिनमें 277 नए मरीज मिले। 12 मरीज स्वस्थ भी हुए। कुल 27298 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें 458 की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटे ईदगाह निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य एयरपोर्ट पर जांच में पॉजिटिव मिले। एयर सुविधा एप के माध्यम से इनकी जानकारी प्राप्त हुई। 15 साल से कम उम्र के 23 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर में कालिंदी विहार, कमला नगर, दयालबाग, पृथ्वी नाथ के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नए हॉटस्पॉट बन रहे हैं। जगनेर, खंदौली, बाह, नगला मेवाती सहित 10 ग्रामीण इलाकों में 15 से अधिक नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed