{"_id":"676560b576a75670be005295","slug":"prisoners-sought-help-from-lawyers-for-advocacy-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-129005-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बंदियों ने पैरवी के लिए अधिवक्ताओं की मदद मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बंदियों ने पैरवी के लिए अधिवक्ताओं की मदद मांगी
Fri, 20 Dec 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने किया जेल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत गठित अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। यहां कई बंदियों ने कमेटी को बताया कि वे गरीब हैं। उनकी पैरवी करने वाला कोई अधिवक्ता नहीं है। इस पर कमेटी ने जेल प्रशासन को उनके लिए सरकार की ओर से अधिवक्ता नियुक्त कराने के लिए पत्राचार का आदेश दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कमल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता सिंह, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, चीफ एलएडीसी हृदय कुमार चतुर्वेदी व जेल विजिटर संदीप कुमार त्रिपाठी और सुनील कुमार ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने बैरक संख्या 1, 2, 7ए-बी, 8ए-बी, 9ए-बी, 11ए-बी, 13ए-बी, 05, 06 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदी, राहुल पुत्र वीरपाल, आनंद उर्फ अन्नू पुत्र सुखवीर सिंह, आलोक शाक्य पुत्र राधेश्याम व गुड्डू पुत्र प्रेम सिंह ने उन्हें बताया कि उनकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है। सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है। इस संबंध में जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि वह उक्त बंदियों की जेल अपील तैयार कर प्राधिकरण को भेजें। इसके पाकशाला, जेल अस्पताल व महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि वह जिस बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो उसका प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजें।
विज्ञापन
वन स्टाप सेंटर में मिलीं खामियां, दुरुस्त करने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित कमेटी ने बृहस्पतिवार को सौ शैया अस्पताल में स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां कई कमेटी ने कई खामियां पाईं। उन्हें दूर करने के अधिकारियों को आदेश दिए।
गठित कमेटी की अध्यक्ष विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट इंद्रा सिंह, एडीजे/एफटीसी कुलदीप सिंह, एडीजे/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमल सिंह को निरीक्षण के दौरान यहां एक अपह्ता मिली। उसे काउंसलिंग के लिए 17 दिसंबर को लाया गया था। वहीं, 2 गुमशुदा महिलाएं भी मिलीं। इधर, परिसर में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। जानकारी मिली की स्वीपर नहीं होने के कारण साफ-सफाई की कमी है। रसोई में महिलाओं के लिए कोई खाने की व्यवस्था नहीं मिली। संबंधितों ने बताया गया कि खाने की व्यवस्था के लिए बाहर से टिफिन मंगवाया जाता है। न्यायिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सुधार के संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी को आदेश दिए।