फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prisoners celebrated birthday in a grand manner in jail

Agra News: कारागार में बंदियों ने भव्य जन्मोत्सव मनाया

Sat, 16 Aug 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Prisoners celebrated birthday in a grand manner in jail
मैनपुरी। जिला कारागार में जनमाष्टमी के पावन अवसर पर बंदियों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। जेल में वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण रहा। बंदियों ने भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियों तथा श्रीकृष्ण लीला का आयोजन कर अपनी आस्था व्यक्त की। प्रत्येक बैरक में सजावट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी बंदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जेल अधीक्षक शशांक पाण्डेय ने बंदियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें अगली जन्माष्टमी अपने घर पर मनाने हेतु लड्डू गोपाल जी से प्रार्थना करने को कहा। कारागार के लाइन परिसर में शिव मंदिर में जेल कार्मिकों द्वारा भव्य झांकी एवं अनुभूति म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा भजन और कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा, उप कारापाल रतन प्रिया, मिथिलेश शुक्ला, राम भजन, रश्मि सेठ, शिक्षाध्यापक बृजेश कुमार, कनिष्ठ सहायक कुलदीप सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed