{"_id":"5b795f0942c7924675342141","slug":"prisoner-eaten-poisonous-substance-in-district-jail-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल की सुरक्षा में लगी सेंध, बंदी ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल की सुरक्षा में लगी सेंध, बंदी ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में अश्लील वीडियो व फोटो वायरल होने के बाद किशोरी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में आरोपी युवक को जेल भेजा गया था। जहां उसने आत्महत्या की कोशिश की। बंदी ने जेल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 अगस्त को दलित किशोरी ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद गांव के ही पांच युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो, आत्महत्या के लिए प्रेरित करना समेत अन्य गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने जांच के दौरान दो शरणदाताओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं एक आरोपी मोंटी यादव अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। शुक्रवार को जेल भेजे गए चौथे आरोपी उमेश ने रविवार की सुबह जेल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जब इसकी जानकारी जेल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया।

जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल
आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल लाया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। जेल प्रशासन उमेश की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर जेल के सुरक्षा बंदोबस्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल उठता है जिला कारागार में तीन चरणों में तलाशी की प्रक्रिया से आमजन को गुजरना पड़ता है। ऐसे में जहरीला पदार्थ आखिर जिला कारागार में पहुंचा कैसे। अधिकारी दावा करते हैं कि समय-समय पर बैरकों की चेकिंग, बंदियों की तलाशी आदि सभी काम मुस्तैदी के साथ किए जाते हैं।
जिला कारागार में वर्तमान समय में बहुचर्चित भाजपा विधायक के हत्याकांड में शामिल कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ जीवा बंद है। रविवार को हुई इस घटना ने अब उसकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ दिन पूर्व बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।