फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prisoner dies after his health deteriorated in district jail mainpuri

मैनपुरी: दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत, दौरा आने पर बिगड़ी थी तबीयत

Sat, 18 Sep 2021 07:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 07:13 PM IST
सार

फिरोजाबाद के गांव पमारी निवासी मुकेश कुमार वर्ष 2015 से जिला जेल में बंद था। उसे दुष्कर्म के मामले में सजा हुई थी। जेल अधीक्षक के अनुसार कैदी को दौरे आते थे। शनिवार को दौरा आने पर उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
prisoner dies after his health deteriorated in district jail mainpuri
कैदी मुकेश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिला जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी की शनिवार सुबह हालत बिगड़ गई। जानकारी पर जेल के बंदीरक्षक उसे जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराया है। कैदी दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था। 

विज्ञापन


जिला फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के गांव पमारी निवासी मुकेश कुमार (43) पुत्र मुकंदी सिंह वर्ष 2015 से जिला जेल में बंद था। उसे एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला साबित होने पर सजा हुई थी। जेल प्रशासन के अनुसार मुकेश को दौरे आते थे। शनिवार को उसको दौरा आया। 
विज्ञापन


जब उसकी हालत बिगड़ी तो जेल के चार बंदीरक्षक साबिर अली, नरेश कुमार, कृष्णकांत, मुकेश यादव उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल पहले किया था दुष्कर्म
मुकेश ने वर्ष 2010 में पास के एक गांव की पांच साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। वह फिरोजाबाद जेल में वर्ष 2010 से बंद था। वर्ष 2015 में उसको फिरोजाबाद की अदालत से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2015 में प्रशासनिक आधार पर मैनपुरी जेल में भेज दिया गया था। 

जेल प्रशासन ने नहीं दी सूचना
मुकेश की मौत की सूचना पर उसके भाई उमेश और दिनेश परिवार के लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने मुकेश की बीमारी के संबंध में उनको कोई सूचना नहीं दी। उनके भाई की संदिग्ध हालत में मौत हुई है, जिसकी जांच कराई जानी चाहिए।

जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने कहा कि कैदी मुकेश को दौरा आता था। शनिवार को उसको दौरा आया। जानकारी होने पर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि उसकी मौत का कारण क्या है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed