फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prisoner came to appear in Firozabad court ate pieces of glass his condition worsened admitted to trauma cente

UP: फिरोजाबाद न्यायालय में पेशी पर लाया गया बंदी चबा गया कांच के टुकड़े, ट्राॅमा सेंटर में कराया गया भर्ती

Thu, 21 Dec 2023 08:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 08:55 PM IST
सार

फिरोजाबाद न्यायालय में पेशी के लिए लाए गए बंदी ने कांच के टुकड़े चबा गया। इसके तुरंत बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। सुरक्षाकर्मी उसे तत्काल ही ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
 

विज्ञापन
prisoner came to appear in Firozabad court ate pieces of glass his condition worsened admitted to trauma cente
बंदी चबा गया कांच के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद न्यायालय में बृहस्पतिवार को पेशी के लिए लाए गए हत्यारोपी ने पलक झपकते ही कांच के टुकड़े खा लिए इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह गश खाकर नीचे गिर गया। यह सब देख सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। सुरक्षाकर्मी आनन-फानन उसे लेकर सरकारी ट्राॅमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। देर शाम तक उसका उपचार जारी रहा।
विज्ञापन


थाना लाइनपार के मोहल्ला आजाद नगर निवासी पंकज को 2020 में राजकीय रेलवे पुलिस ने हत्या के बाद शव को छिपाने के मामले में जेल भेजा था। उसका मामला तभी से न्यायालय में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को जिला कारागार से कड़ी तलाशी के बाद उसे पेशी के लिए जनपद न्यायालय लाया गया। न्यायालय में पहुंचने से पहले ही उसने सुरक्षाकर्मियों से नजर बचाकर जेब से निकालकर कांच के टुकड़े खा लिए। देखते ही देखते वह बेहोश होकर गिर गया। उसके बेहोश होकर गिरते ही सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी उसे लेकर आनन-फानन सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे भर्ती कर लिया और उसका उपचार शुरू करा दिया। देर शाम तक उसका उपचार चलता रहा। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लेखपाल घूसकांड: खतौनी में नाम बदलने के एवज में 10 लाख की घूस, कार में मिली नोटों की गड्डियां; आरोपी निलंबित

भर्ती करने के बाद दी अधिकारियों को जानकारी
पेशी के दौरान बंदी द्वारा कांच के सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ गई। सुरक्षाकर्मियों ने उसे लाकर सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करा दिया। भर्ती कराने के बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई। उसके बाद भी अधिकारी कांच का सेवन करने का कारण नहीं जान सके। जिला कारागार के जेलर आनंद सिंह ने बताया कि पेशी के दौरान बंदी की पेट दर्द होने से तबियत बिगड़ने की जानकारी हुई है। उसके द्वारा कांच का सेवन करने की जानकारी नहीं है। अभी तक वह सरकारी ट्राॅमा सेंटर से कारागार नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed