{"_id":"5e9e983470c5b10537771fe5","slug":"principal-secretary-secondary-education-says-send-notice-schools-for-three-months-fees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा के निर्देश, तीन माह की फीस एक साथ लेने वाले स्कूलों को भेजें नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा के निर्देश, तीन माह की फीस एक साथ लेने वाले स्कूलों को भेजें नोटिस
Tue, 21 Apr 2020 12:23 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल और डीआईओएस रवींद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने सोमवार को विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता की। निर्देश दिया कि तीन माह की फीस एक साथ वसूल करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किया जाए।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि अध्यापकों का वेतन न देने वाले वित्त विहीन विद्यालयों को भी नोटिस जारी किया जाना है। प्रमुख सचिव ने कहा है कि आरोग्य सेतु एप की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को दी जाए।
सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाए। ऑनलाइन शिक्षण कार्य को पूरे मनोयोग के साथ चलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक शिक्षक को ऑनलाइन पढ़ाई कराना है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
मूल्यांकन का नहीं किया जिक्र
वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव की ओर से मूल्यांकन कार्य के संबंध में कोई चर्चा नहीं की गई। इससे पूर्व वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने 25 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य की तैयारी करने के मौखिक निर्देश दिए थे।