फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Principal did not give TC, students reached DIOS office

Agra News: प्रधानाचार्य ने नहीं दी टीसी, डीआइओएस कार्यालय पहुंचे विद्यार्थी

Sat, 03 Aug 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Principal did not give TC, students reached DIOS office
डीआईओएस कार्यालय पर मौजूद छात्र-छात्राएं
मैनपुरी। स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) के लिए कई दिन से भटक रहे विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ प्रधानाचार्य के विरुद्ध शिकायत लेकर शनिवार को डीआइओएस कार्यालय पहुंचे। लिखित शिकायत देकर मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए टीसी दिलाए जाने की मांग की। कैंसर पीड़ित अभिभावक की परेशानी देख डीआइओएस ने तत्काल टीसी निर्गत करने के आदेश प्रधानाचार्य को दिए हैं।
विज्ञापन

सृजन साहित्व इंटर कालेज, यदुवंशनगर में पढ़ने वाले 12 से ज्यादा छात्र-छात्राएं शनिवार दोपहर अपने अभिभावकों के साथ डीआइओएस कार्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने बताया वे कक्षा नौ और 10 में पढ़ते थे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वर्तमान शिक्षा सत्र में अन्यत्र प्रवेश लेना चाहते हैं। आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य टीसी देने में आनाकानी कर रहे हैं। उनके द्वारा स्कूल में ही पढ़ने का दबाव बनाया जा रहा है। अभिभावक गायत्री चौहान ने बताया कि वे कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। पीजीआई लखनऊ से उपचार चल रहा है। निर्धारित सभी फीस जमा की जा चुकी हैं। बावजूद इसके कागज पर अलग से लिखकर अतिरिक्त रुपये की मांग की जा रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि पांच अगस्त प्रवेश की अंतिम तिथि है। टीसी न दिए जाने से उनका भविष्य खतरे में पड़ सकता है। डीआइओएस सतीश कुमार ने प्रधानाचार्य को तत्काल टीसी निर्गत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों द्वारा लिखित शिकायत दी गई है। अभिभावकों ने भी मनमानी के आरोप लगाए हैं। प्रधानाचार्य को तत्काल टीसी निर्गत करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed