फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Principal Council District President dies in road accident in Firozabad

फिरोजाबाद: सड़क हादसे में प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Tue, 19 Jan 2021 05:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Jan 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Principal Council District President dies in road accident in Firozabad
डॉ. विनोद यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष की स्कूटी को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। प्रधानाचार्य की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष एवं पाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद यादव (55) पुत्र राम आसरे मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे अपनी बेटी सान्या को हाईवे स्थित सेंट डौमनिक स्कूल छोड़ने स्कूटी से गए थे। जब वह स्कूल के लिए आरौंज की पुलिया के समीप बने कट से मुड़े, तभी आगरा की तरफ से तेज गति से आ रही अर्टिगा कार स्कूटी से टकरा गई। इससे पिता-पुत्री दोनों को गंभीर चोटें आईं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई, तत्काल एंबुलेंस से घायल पिता-पुत्री को अस्पताल भेजा गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कर्दम ने परीक्षण के बाद पिता-पुत्री को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान डॉक्टर विनोद यादव की मौत हो गई। वहीं पुत्री की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद खालिद ने बताया कि प्रधानाचार्य के पुत्र अभिजल की तहरीर पर अर्टिगा के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

दो बेटों और तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
प्रधानाचार्य डॉ. विनोद के दो बेटा अभिजल, अक्की और दिव्यांशी, प्रियांशी व सान्या तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी दिव्यांशी सिरसागंज क्षेत्र में परिषदीय स्कूल में अध्यापक है, जबकि शेष चारो बेटा-बेटी पढ़ाई कर रहे हैं। पति की मौत की खबर लगते ही पत्नी संजय यादव व पुत्र-पुत्रियों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed