फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Principal Bhupendra received state award, CM honored him

Agra News: प्रधानाचार्य भूपेंद्र को मिला राज्य पुरस्कार, सीएम ने किया सम्मानित

Fri, 06 Sep 2024 06:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Principal Bhupendra received state award, CM honored him
कासगंज। जिले से राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किए गए सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। सम्मान में 25 हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र, माता सरस्वती की प्रतिमा प्रदान की गई। इसके साथ ही शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वे वर्ष 2006 में विद्या भारती के विद्यालय दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज कासिमपुर अलीगढ़ से आचार्य के रूप में अपना शिक्षण कार्य शुरू किया। एक अप्रैल 2017 में श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हुए। वर्ष 2023 से वे भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश में सह निरीक्षक का दायित्व भी संभाल रहे हैं। उनको राज्य पुरस्कार राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पर्यावरण, ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्य के लिए दिया गया है। वर्ष 2021 व 2022 में खेल, शिक्षा, सामाजिक कार्य के लिए ऑल इंडिया फाइव रेटिंग पुरस्कार केंद्र सरकार की ओर से मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed