{"_id":"5d53b22b8ebc3e6c9b481e84","slug":"prime-minister-modi-liked-by-foreign-student-in-kendriya-hindi-sansthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्र भी हुए प्रधानमंत्री मोदी के 'दीवाने', स्टाइल से लेकर राजनीति के हैं 'कायल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी छात्र भी हुए प्रधानमंत्री मोदी के 'दीवाने', स्टाइल से लेकर राजनीति के हैं 'कायल'
Wed, 14 Aug 2019 12:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ़ने आए विदेशी छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय हिंदी संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश लेने वाले तमाम विदेशी छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीवाने हैं। उनकी राजनीति को पसंद करते हैं। कुछ छात्र तो उन्हें ट्विटर पर फालो भी करते हैं।
इजिप्ट की रेहाब ने बताया कि वह नरेंद्र मोदी के बारे में सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में पढ़ती रहती हैं। उनका स्टाइल भी पसंद करती हैं। इजिप्ट की ही रीम मत्तर ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री खबरों में बने रहते हैं। उनके निर्णयों पर इप्जिप्ट में भी चर्चा होती रहती है।
नाईजीरिया के औवाल यूसुफ ने बताया कि वह नरेंद्र मोदी को बेहद पसंद करते हैं। लंबे समय से ट्विटर पर उन्हें फालो कर रहे हैं। त्रिनिदाद के अमरीश पवित्रम ने बताया कि खबरों में बने रहने के कारण नरेंद्र मोदी को ज्यादातर लोग जानते हैं। वह विश्व के चर्चित हस्तियों में से एक हैं।

मॉरीशस की छात्राओं ने भोजपुरी गीत गाया
मॉरीशस की छात्राओं ने बताया कि उन्हें भारत से बेहद लगाव है। मॉरीशस में बड़ी संख्या में भोजपुरी बोलने वाले लोग रहते हैं। उनकी संस्कृति अच्छी लगती है। दक्षिता, अनुराधा, मुनिस्ता ने भोजपुरी गीत भी गाकर सुनाया।
अब तक 25 देशों के 86 छात्र-छात्राएं आए
चालू शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान में 25 देशों के 86 छात्र-छात्राएं आ चुके हैं। अभी चार देशों से छात्रों को आना है। 13 अगस्त से छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू कर दी गईं। पहले दिन इनका परिचय हुआ। छात्र-छात्राओं केंद्रीय हिंदी संस्थान से पढ़ाई करने के पीछे मंशा साझा की।
वहीं, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संस्थान और सत्र में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस वर्ष विदेशी छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लासरूम में पढ़ाया जा रहा है।