{"_id":"69050a6f6030fc3ffe028f76","slug":"primary-teachers-association-will-submit-a-memorandum-against-online-attendance-kasganj-news-c-175-1-kas1001-138950-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्राथमिक शिक्षक संघ ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में साैंपेंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्राथमिक शिक्षक संघ ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में साैंपेंगे ज्ञापन
Sat, 01 Nov 2025 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे के आह्वान पर 1 नवंबर को जिले के शिक्षक कलेक्ट्रेट पर जमा होंगे। इस दाैरान शिक्षक जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन हाजिरी के रोक की मांग करेंगे।
इस निर्णय से शिक्षकों में खासा रोष व्याप्त है। अधिकांश विद्यालय दूर दराज के क्षेत्रों में हैं जहां नेटवर्क की बहुत बड़ी समस्या रहती है। साथ ही शिक्षकों का कहना है कि शिक्षण कार्य से इतर अन्य कार्य शिक्षकों को सौंपे जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। शिक्षक संघ शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को साैंपेगा।
संघ के महामंत्री मुनेश राजपूत ने ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को अव्यावहारिक और शैक्षिक कार्यों के प्रतिकूल बताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने भी इसे अनुचित कहा। संगठन ने जनपद के समस्त शिक्षकों से इस ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होने की अपील की है। संवाद