फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Primary Teachers Association honored retired teachers

शिक्षक समाज का निर्माता, बच्चों को देता है दिशा-गिर्राज

Wed, 31 Mar 2021 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Primary Teachers Association honored retired teachers
कासगंज में शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानपवृत्त शिक्षक को सम्मानित कर प्राथमिक शिक्षक संघ के पद - फोटो : KASGANJ
कासगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सेवानिव़ृत शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है। शिक्षक के द्वारा दी गई शिक्षा छात्र की दिशा तय करती है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि शिक्षक के सेवानिवृत होने के बाद भी समाज के प्रति उसका दायित्व समाप्त नहीं होता। सेवानिवृत शिक्षक सतीशचंद्र शर्मा, मोहरप्यारी, कस्तूरी देवी सहित अन्य को सम्मानित किया गया। शिक्षक सुनील आर्य को राज्य शिक्षक पुरुस्कार प्राप्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। अध्यक्षता केंद्रपाल सिंह चौहान ने की। गोष्ठी में हरिराम शाक्य, राजपाल सिंह, विवेक यादव, सुनील शर्मा, रुद्र प्रताप ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम में अमित मिश्रा, अनीता देवी, मुंनेद्र पाल सिंह, सुधीर भदौरिया, नरेश बाबू, सत्येंद्र चौधरी, रामलड़ैते आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसटीडीएम कालेज के सेवानिवृत प्रधानाचार्य को किया सम्मानित
सोरों। एसटीडीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार दुबे के सेवानिवृत होने पर उन्हें शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनके कनिष्ठ रामकरण ने कालेज प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान यादवेंद्र उपाध्याय, राकेश पांडेय, अमित त्रिवेदी, सुखराम, सुनील कुमार, अशोक कुमार, लालाराम, कुवरपाल, ब्रजेश दीक्षित, रामनिवास, नीरज सक्सैना, नितिन राठौर, अनूपकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed