फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   priests clashed in Jatipura Mukharbind temple of Govardhan in Mathura

Mathura: गोवर्धन के जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर में पंडों के दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट

Sat, 08 Oct 2022 10:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Oct 2022 10:57 PM IST
सार

आन्यौर-जतीपुरा गिरिराज जी मुखारबिंद मंदिर में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पंडो के दो गुट भिड़ गए। उनमें मारपीट हो गई। मंदिर के रिसीवर ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
priests clashed in Jatipura Mukharbind temple of Govardhan in Mathura
मंदिर में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में आन्यौर-जतीपुरा गिरिराज जी मुखारबिंद मंदिर में पंडों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मंदिर परिसर में दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कुछ लोग एक वृद्ध महिला श्रद्धालु को धक्का देकर छड़ी (बेंत) छीनते व आपस में एक दूसरे से मारपीट करते देखे जा रहे हैं। मारपीट को देख श्रद्धालु इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पंडों के दो गुट पूजा को लेकर चार दिन पहले आपस में भिड़े थे। मंदिर में मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं, इससे पहले भी कई बार सेवायत श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता कर चुके हैं।
विज्ञापन


मुखारबिंद मंदिर जतीपुरा के रिसीवर विजय श्याम दुबे ने बताया कि मंदिर परिसर में मारपीट की वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed