{"_id":"5d8db56c8ebc3e93b24e3b01","slug":"pressure-cooker-found-near-taj-mahal-latest-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के रेड जोन में कुकर मिलने से मचा हड़कंप, दो घंटे चली जांच-पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के रेड जोन में कुकर मिलने से मचा हड़कंप, दो घंटे चली जांच-पड़ताल
Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
खाली निकला कूकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के रोड जोन में रेवती के बाड़े के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुकर मिलने से हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ ने आसपास से लोगों को दूर कर दिया। जांच के लिए स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
दो घंटे चली पड़ताल के बाद पाया गया कि यह खाली है। आसपास चेकिंग की गई तो एक मकान बंद मिला। इसकी रसोई में बर्तन फैले थे। माना गया है कि वहीं से बंदरों ने कुकर उठाकर रेड जोन में फेंक दिया होगा।
शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। इस कारण सैलानी नहीं थे। गिनेचुने लोग ही उधर से जा रहे थे। अचानक ऊपर से कुछ गिरने की आवाज आई। सूचना पर सीआईएसएफ ने देखा कि कुकर गिरा है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल करा ली गई है। कुकर एकदम खाली था।

आईबी के अलर्ट से बढ़ी हुई है सुरक्षा
दस दिन पहले ही आईबी ने अलर्ट जारी किया। इसमें बताया गया कि आतंकी स्मारकों को भी निशाना बना सकते हैं। इसके बाद ताज, किला, सिकंदरा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
ताजमहल में पहले से ही सुबह शाम बीडीएस चेकिंग करती है। अब रेड और यलो जोन की सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस कर दिया गया है।
ताजमहल में पहले से ही सुबह शाम बीडीएस चेकिंग करती है। अब रेड और यलो जोन की सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस कर दिया गया है।