{"_id":"69b260dac76690236c01faa0","slug":"president-s-mathura-vrindavan-visit-drone-surveillance-planned-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राष्ट्रपति के मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त, छतों पर पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राष्ट्रपति के मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त, छतों पर पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी
Thu, 12 Mar 2026 12:14 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:14 PM IST
सार
राष्ट्रपति के 19 मार्च के मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और रूट पर पुलिस, पीएसी, एटीएस कमांडो और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि कई जिलों से अतिरिक्त फोर्स तैनात होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 19 मार्च के प्रस्तावित मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम-एसएसपी ने मंगलवार को बैठक कर अभेद्य सुरक्षा चक्र का खाका खींचा है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों और रूट को कई जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर जोन की कमान एसपी स्तर के अधिकारी और सेक्टरों की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारियों के कंधों पर रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से मथुरा-वृंदावन के प्रस्तावित स्थलों के आसपास के ऊंचे मकानों पर पीएसी और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल की सभी गलियों और संपर्क मार्गों को बैरिकेडिंग कर ब्लॉक किया जाएगा। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अलीगढ़ और आगरा जोन समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा बेड़े में पीएसी, एटीएस के कमांडो और सादे कपड़ों में खुफिया विभाग (एलआईयू) की टीमें तैनात रहेंगी। ड्रोन कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी और चेक पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बैठक में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी बांट दी है।
तैयार हो रहा है रूट डायवर्जन प्लान
वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने अलग से रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। राष्ट्रपति का काफिला गुजरते समय प्रस्तावित मार्गों पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा के साथ-साथ प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।
वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने अलग से रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। राष्ट्रपति का काफिला गुजरते समय प्रस्तावित मार्गों पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा के साथ-साथ प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।