फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President Ram Nath Kovind will inaugurate Sarada block of ramakrishna sevashram in Vrindavan

28 नवंबर को बांकेबिहारी की नगरी में होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यह है पूरा कार्यक्रम

Sat, 23 Nov 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind will inaugurate Sarada block of ramakrishna sevashram in Vrindavan
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
मथुरा के वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में 26 करोड़ की लागत से बना शारदा ब्लॉक का उद्घाटन 28 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। इस दौरान राष्ट्रपति वृंदावन में करीब चार घंटे तक रहेंगे। 
विज्ञापन

 
सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने बताया कि इस अस्पताल में पहली बार देश के राष्ट्रपति आ रहे हैं, जोकि सौभाग्य की बात है। सेवाश्रम में वो 45 मिनट ठहरेंगे। सबसे पहले मिशन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रात: 10 बजे राष्ट्रपति शारदा ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शारदा ब्लॉक में रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन करेंगे। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा नवीन ब्लॉक का टीजर उन्हें दिखाया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति परिसर में बने स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में जाएंगे। यहां राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को करेंगे संबोधित

वहीं रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सहसचिव स्वामी कालीकृ़ष्णानंद महाराज ने बताया कि शारदा ब्लॉक के बाद रोगियों को उपचार की आधुनिक व नवीनतम तकनीकि का लाभ मिल सकेगा।

इसमें एमआरआई, सीटी स्कैन, मैमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, पीडियाट्रिक जनरल वार्ड, दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, मेटरनिटी जनरल वार्ड, महिला सर्जिकल जनरल वार्ड, लेबर रुम व कैंसर वार्ड, कीमोथैरेपी वार्ड है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन में करीब चार घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वो निकुंज वन व अक्षयपात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यह भी माना जा रहा है कि राष्ट्रपति बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी की दर्शन करने को भी जाएंगे। 

28 नवंबर को राष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम

- वृंदावन आगमन हेलीपैड अक्षय पात्र  -    प्रात: 9.50 बजे
- रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम                -    प्रात: 10 से 10.45 बजे तक
- निकुंज वन आगमन                       -    प्रात: 10.55 बजे से 11 बजे तक
- निकुंज वन आश्रम में                      -    पूर्वाह्न 11 बजे से 11.45 बजे तक
- अक्षय पात्र फाउंडेशन आगमन          -    दोपहर 11.45 बजे से 11.50 बजे तक
- अक्षय पात्र का अवलोकन                -    दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक 
- अक्षय पात्र में अन्य कार्यक्रम           -    दोपहर 12.30 बजे ये 1.30 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed