{"_id":"62aee1c0ab771a7fe127dc9b","slug":"president-of-india-ramnath-kovind-may-come-to-vrindavan-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जून के अंतिम सप्ताह में वृंदावन आ सकते है राष्ट्रपति, तैयारियों में जुटा प्रशासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जून के अंतिम सप्ताह में वृंदावन आ सकते है राष्ट्रपति, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Sun, 19 Jun 2022 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:13 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जून के अंतिम सप्ताह में वृंदावन आ सकते हैं। उनके यहां नगला रामताल स्थित कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में आने की संभावना है, जिसके लिये प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जून के आखिरी सप्ताह में राष्ट्रपति के वृंदावन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन का कार्यक्रम बन रहा है। राष्ट्रपति ठाकुरजी के दर्शन करेंगे और कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में माताओं से भेंट कर सकते हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संभावित कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, सिटी मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव और सीओ सदर प्रवीण मलिक ने स्थलीय निरीक्षण किया। प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे।
राष्ट्रपति ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के साथ नगला रामताल में कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन भी जा सकते हैं, यहां राष्ट्रपति कृष्ण कुटीर आश्रय सदन में रहने वाली विधवा और बेसहारा माताओं से भी मिलेंगे। अभी तारीख तय नहीं हो सकी है। शनिवार को स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने कार्यक्रम की जानकारी देने में असमर्थता जताई।

बनाए जाएंगे पांच हेलीपैड
उन्होंने कहा कि कृष्णा कुटीर में रहने वाली माताओं को मिलने वाली सुविधाओं और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी एकत्रित की गई है। प्रशासन कृष्णा कुटी के आसपास हेलीपैड निर्माण के लिए स्थल तलाशा जा रहा है। पांच हेलीपैड स्थलों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, इनमें तीन हेलीपैड राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के लिए और एक-एक मुख्यमंत्री और राज्यपाल के हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए बनाया जाना है।