{"_id":"8bc55da3defe1029024669c9c490f28a","slug":"president-have-no-role-in-pcs-paper-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-प्री का पेपर आउट होने में अध्यक्ष का कोई रोल नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-प्री का पेपर आउट होने में अध्यक्ष का कोई रोल नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Apr 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-प्री परीक्षा का प्रथम पेपर आउट होना दुर्र्भाग्यपूर्ण घटना है। इसमें आयोग के अध्यक्ष डा. अनिल यादव का कोई रोल नहीं है। एक परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक हुआ था। यह कहना है कि लोक सेवा आयोग के सदस्य डा. सुनील जैन का। गुरुवार को वे आगरा में थे। विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस परीक्षा केंद्र से पेपर लीक हुआ था उसे डिबार कर दिया गया है। भविष्य में न केवल आयोग बल्कि किसी भी परीक्षा के लिए उसको केंद्र नहीं बनाया जाएगा। डा. जैन ने परीक्षार्थियों से संयम बरतने की अपील की और कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। आयोग ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कुछ और परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट आयोग के पास आई है, जहां जाने के लिए रास्ता ठीक नहीं है और पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं हैं, उनको भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन