{"_id":"5d8e40268ebc3e012f280e8e","slug":"prerna-aap-kasganj-news-agr407906631","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा एप के समर्थन में आए 8 फीसदी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा एप के समर्थन में आए 8 फीसदी शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में विरोध के बीच प्रेरणा एप के समर्थक शिक्षक भी सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक आठ प्रतिशत से अधिक अध्यापक एप का समर्थन कर डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं शिक्षक एप का विरोध कर आंदोलन की राह पर हैं। शिक्षक नेता टैबलेट न मिलने तक किसी भी हाल में एप अपनाने को तैयार नहीं हैं। वहीं शिक्षा विभाग एप डाउनलोड करने वाले शिक्षकों का ब्योरा संकलित कर रहा है।
शासन ने शिक्षकों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए प्रेरणा एप लागू किया है। पांच सितंबर को एप लागू कर दिया गया लेकिन शिक्षकों के विरोध के चलते सरकार ने इसे कुछ समय के लिए ऐच्छिक कर दिया है। शिक्षक संगठन एप का विरोध कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग शिक्षकों पर एप को डाउनलोड करने का दबाव बना रहा है। पहले तो शिक्षकों ने एप का विरोध करते हुए प्रशिक्षण लेने का विरोध कर दिया, लेकिन कार्रवाई के डर से कुछ शिक्षकों ने एप को डाउनलोड कर लिया। बेसिक शिक्षा विभाग प्रतिदिन एप डाउनलोड करने वाले शिक्षकों की जानकारी संकलित कर रहा है, लेकिन अभी तक यह जानकारी संकलित नहीं हो रही है कि एप डाउनलोड करने वालेे शिक्षक एप का उपयोग कर रहे हैं या नहीं।
आंकड़े की नजर से-
- 389 शिक्षक शुक्रवार तक एप कर चुके हैं डाउनलोड।
- 4300 से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेश हैं जिले में।
ह्य
- शिक्षक एप डाउनलोड करने में रुचि दिखा रहे हैं लेकिन सभी शिक्षकों को एप अपनाना होगा। सरकार ऑनलाइन सूचनाओं पर विशेष बल दे रही है।
- अंजली अग्रवाल, बीएसए।
- बिना व्यवस्थाओं के एप शिक्षकों पर थोपने की तैयारी चल रही है। शिक्षक बिना टैबलेट के एप का उपयोग व्यवस्था के अनुरूप कैसे करेंगे।
- दिलीप यादव, जिला उपाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ।