फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   preparing dpr of agra metro project

तेजी से दौड़ने लगी मेट्रो की फाइल, जल्द पूरा होगा आगरा का सपना

Sun, 07 Jan 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sun, 07 Jan 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
preparing dpr of agra metro project
metro - फोटो : demo pic
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आगरा मेट्रो रेल परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम तेज हो गया है। शनिवार को विकास प्राधिकरण कार्यालय में शहर का कांप्रहेंसिव मोबिलिटी प्लान का प्रजेंटेशन दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के ब्रज क्षेत्र महामंत्री अनिल चौधरी के सुझाव के बाद इसमें दयालबाग और इनर रिंग रोड के आसपास की योजना को शामिल किया गया है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


आगरा में मेट्रो रेल योजना की डीपीआर राइट्स संस्था ने तैयार की थी, इसमें दो मेट्रो के कारीडोर प्रस्तावित थे, लेकिन बाद में सरकार बदलने के बाद आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर आदि शहरों में मेट्रो चलाने के लिए मेट्रो योजना 2017 लागू कर दी गई। इसके तहत संशोधित डीपीआर मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार किया ये प्लान

शासन ने मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर संशोधन में मांगा था। इसमें पहला यह कि, शहर में यातायात के वैकल्पिक इंतजाम क्या हैं और मेट्रो ट्रेन चलने से मेट्रो के संचालन की व्यवस्था कैसे होगी। मेट्रो चलने के बाद प्रदूषण और ईंधन की खपत में कितनी कमी आएगी। इसके तहत शहर का कांप्रहेंसिव मोबिलिटी प्लान तैयार किया गया है।

मोबिलिटी प्लान के संबंध में शनिवार को एडीए कार्यालय में प्रजेंटेशन हुआ। इसमें प्लान तैयार करने वाली संस्था के पदाधिकारी हेमंत कुमार और मिथुन शंकर ने शहर में शार्ट टर्म और लांग टर्म विकल्पों की जानकारी दी।

बताया कि शहर के ट्रैफिक को सुगम करने के लिए किस रोड को वन-वे किया जा सकता है और किस चौराहे को चौड़ा करना है। एडीए उपाध्यक्ष अनिल ढींगरा ने बताया कि जल्द ही प्लान को डीपीआर में शामिल कर शासन को भेजा जाएगा।

दयालबाग क्षेत्र भी होगा शामिल

बैठक से पूर्व भाजपा के ब्रज क्षेत्र महामंत्री अनिल चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष गामा दुबे, ललित चतुर्वेदी, अखिलेश चौहान ने उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर दयालबाग क्षेत्र को मेट्रो की डीपीआर में शामिल करने की मांग की।

इस पर इस क्षेत्र को डीपीआर में शामिल किया जाएगा। मुख्य नगर नियोजक एससी गौड़ ने बताया कि इनर रिंग रोड के आसपास के क्षेत्र को भी ट्रैफिक प्लान में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed