फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prepare for CM in agra

जनता जलभराव से जूझी, सीएम के लिए लगेंगे 10 पंप

Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
prepare for CM in agra
आगरा। 28 और 30 जुलाई की बारिश में खेरिया मोड़, अर्जुन नगर, अजीत नगर गेट, वीआईपी रोड पर दो फुट तक पानी भर गया, जो देर रात में ही निकल पाया। लगातार तीन दिन तक इस क्षेत्र के लोग और एयरफोर्स स्टेशन से आने-जाने वाले हजारों लोग जलभराव से जूझे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। उस दिन अगर तेज बारिश हुई तो वीआईपी रोड पर भीषण जलभराव से उनका काफिला कैसे निकलेगा, इस चिंता में अफसरों ने न केवल रूट का निरीक्षण किया, बल्कि पूरे दिन माथापच्ची चलती रही। बाद में तय हुआ कि खेरिया मोड़ पर 10 पंपसेट पानी निकालने के लिए लगाए जाएंगे, वहीं वबाग की सुपरसकर मशीन भी रूट पर तैनात रहेगी ताकि तेजी से सड़क पर भरा पानी निकाला जा सके।
विज्ञापन

चुनावी मंथन के लिए आगरा आ रहे भाजपा अध्यक्ष
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा आएंगे। वह फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में ब्रज क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंथन करेंगे। इसके बाद फतेहाबाद रोड पर ही एसएनजे गोल्ड मैरिज होम में चिकित्सकों के साथ तीसरी लहर से बचाव पर चर्चा करेंगे। खेरिया हवाई अड्डे से एसएनजे गोल्ड तक 13 किमी लंबे रूट में खेरिया मोड़, अर्जुन नगर और एयरफोर्स गेट केसामने दो से तीन फुट तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन

13 किमी लंबे रूट पर ये होंगी मुश्किलें
- एयरपोर्ट गेट के बाहर जलभराव
- खेरिया मोड़ तक दो फुट पानी
- हावर्ड पार्क प्लाजा के सामने जलभराव
- मेट्रो की बैरिकेडिंग से संकरा रास्ता
- मुगल होटल से ट्राइडेंट तक जलभराव
एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक के रूट का निरीक्षण
सीएम के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक के रूट का निरीक्षण किया। सबसे ज्यादा चिंता बारिश और जलभराव की रही। अधिकारी इस मुद्दे पर माथापच्ची करते रहे कि बारिश हुई तो वीआईपी रूट पानी में डूब जाएगा। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष रूप से इंतजाम किए जा रहे हैं। वीआईपी रूट पर जहां भी पानी भरता है, उन जगहों पर 10 पंपसेट लगाए जाएंगे। वीए टेक वबाग की सुपर सकर मशीनों को भी लगाया जाएगा जिससे तुरंत जलनिकासी की जा सके। लाइट सही करने और गड्ढों को भरने का काम पीडब्ल्यूडी से कहा गया है। अधिकारियों का मानना है कि दो घंटे तक बारिश होती है तो पंपसेट और सुपरसकर लगने केबाद जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेरिया मोड़ से ईदगाह तक हटाए अतिक्रमण
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले नगर निगम ने वीआईपी रूट पर अवैध निर्माण और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया। सहायक नगर आयुक्त अश्वनी कुमार ने राजस्व निरीक्षक वैभव यादव और प्रवर्तन दल के साथ अजीत नगर गेट से खेरिया मोड़ और अर्जुन नगर चौराहा से ईदगाह बस अड्डे के दोनों ओर अतिक्रमण ध्वस्त कराए। इस दौरान पांच पक्के निर्माण, 17 अस्थाई निर्माण, 7 लोहे के खोखे, 8 स्टील के स्टॉल और 5 टिनशेड ध्वस्त किए गए। नगर निगम ने इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा आने पर इस रोड पर अतिक्रमण हटवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed