फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prepare for accounting methods and theoretical questions in accounting.

Agra News: लेखा शास्त्र में लेखांकन की विधियां व सैद्धांतिक प्रश्नों की करें तैयारियां

Sun, 24 Dec 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prepare for accounting methods and theoretical questions in accounting.
कासगंज। वाणिज्य में बही खाता और लेखाशास्त्र प्रमुख विषय है। जिसमें दीर्घ, लघु और बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। शिक्षक सभी प्रश्नों पर समान रूप से समय से देकर तैयारी करने की सलाह दे रहे हैँ। बहुविकल्पी और लघु प्रश्नों को तैयार करने से अच्छे अंक मिल सकते हैं। वहीं लेखा शास्त्र में लेखांकन की विधियां और सैद्धांतिक प्रश्नों पर की तैयारियां पर जोर देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


शिक्षकों की राय

लेखाशास्त्र में साझेदारी लेखे, कंपनी की अंश-पूंजी व ऋण पत्रों के निर्गमन पर लेखे एवं कंपनी के वित्तीय विवरण पर प्रश्न पूछे जाते हैं। साझेदारी लेखे में लाभ-हानि नियोजन खाता एवं साझेदारों के पूंजी खातों के प्रकार, ख्याति के लेखांकन की विभिन्न विधियां एवं सैद्धांतिक प्रश्नों की तैयारी करें। नए साझेदारी के प्रवेश व विद्यमान साझेदारी के सेवानिवृत्ति एवं साझेदारी के विघटन संबंधी व्यवहारिक प्रश्नों, अंशों के निर्गमन, कंपनी का लाभ-हानि विवरण एवं कंपनी का आर्थिक चिट्ठे का प्रारूप, लेखांकन अनुपात व रोकड़ प्रवाह विवरण पाठ को अच्छे तैयार कर अच्छे अंक पाए जा सकते हैं। - अनुज कुमार गुप्ता, शिक्षक, श्री गणेश इंटर कॉलेज।
विज्ञापन



सभी टॉपिक के व्यवहारिक प्रश्नों के साथ सैद्धांतिक प्रश्नों को अवश्य पड़े। जिससे वे परीक्षा में दीर्घ एवं लघु उत्तरीय प्रश्नों के साथ-साथ अति लघु व बहुविकल्पीय प्रश्नों को आसानी से हल कर सकेंगे। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से परीक्षा तैयारी आसान हो जाएगी। प्रेषण खाता संयुक्त साहस, कंपनी के अंश, ऋण पत्र वाले चैप्टर में जनरल एंट्री व खाते की तैयारी अच्छे से कर ले। यह अच्छे अंक दिलाने में सहायक है। आंकित प्रश्नों के साथ साथ थ्यौरी के प्रश्नों पर भी ध्यान दें। - उमकांत, शिक्षक एसकेएम इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed