फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations have started for operation of new Vande Bharat Express between Agra and Varanasi see time table

खुशखबरी: इस जिले को मिली चौथी वंदे भारत, बाबा विश्वनाथ के दर्शन से...ताज का दीदार तक हुआ आसान; देखें टाइम टेबल

Thu, 05 Sep 2024 01:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 01:55 PM IST
सार

आगरा रेल मंडल को चौथी वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिला है। इससे बाबा विश्वनाथ के दर्शन से लेकर ताजमहल का दीदार करने का सपना रखने वाले लोगों का सफर आसान होगा। आगे पढ़ें और देखें टाइम टेबल...

विज्ञापन
Preparations have started for operation of new Vande Bharat Express between Agra and Varanasi see time table
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से वाराणसी के लिए सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा से वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसके संचालन की तारीख घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। यह 7 घंटे में वाराणसी पहुंचाएगी। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर छह दिन चलने वाली वंदे भारत आगरा कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजे चलकर 6:48 बजे टूंडला, 7:40 बजे इटावा, 9:15 बजे कानपुर, 11:25 पर प्रयागराज और दोपहर 1 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। 

विज्ञापन

इसी तरह वाराणसी से चलने वाली वंदे भारत दोपहर 3:20 बजे चलकर 4:50 बजे प्रयागराज, 6:57 बजे कानपुर सेंट्रल, 8:17 बजे इटावा, 9:32 पर टूंडला जंक्शन और 10:20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। 

विज्ञापन

जल्द ही घोषित होगी संचालन तिथि

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल को मिलने वाली यह चौथी वंदे भारत होगी। इसके संचालन की तिथि की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इससे आगरा से वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed