फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations for Jhu Holi are in full swing in Sarendhi, Holi will be celebrated in a unique way.

Agra News: सरेंधी में झू होली की जोरों पर तैयारी, अनोखे तरीके से खेली जाएगी होली

Sun, 01 Mar 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Jhu Holi are in full swing in Sarendhi, Holi will be celebrated in a unique way.
फोटो
जगनेर। क्षेत्र के गांव सरेंधी के लोग अनोखे तरीके से होली खेलते है। गांव के बीच में स्थित अचलम बाबा के दरबार के पास बने एक गेट पर लोग एकत्रित होकर दो गुटों में बंट जाते हैं। दोनों गुट शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से एक विशेष प्रकार के खेल झू खेलते हैं। दूसरे गुट को तीन बार उस गेट के नीचे से निकलकर दूसरी तरफ जाने की कोशिश करते हैं। वही इसी बीच समिति के लोग उनके उपर पानी डालते है। जिसे बाबा अचलम का आशीर्वाद माना जाता। इस प्रकार यह अनोखा खेल तीन बार होता है। जीतने के लिए गुट को दो बार गेट में से निकलना होता है। सामने वाला गुट एक दूसरे को रोकने के लिए जोर लगाते हैं। खेल को देखने के लिए गांव के अलावा आसपास के गांव नौनी, वीरभान, चंदसोरा, निमेना, उदेना सहित राजस्थान के गांव घाटोली, मेरथा, खान सूर्जापुर के लोग भी पहुंचते है। गांव के ही रॉकी चंसोरिया ने बताया कि 3 मार्च को सुबह दस बजे से झू होली खेली जाएगी। यह परंपरा पिछले 700 सालों से चली आ रही है।
विज्ञापन

गांव नौनी में होली के उपलक्ष्य में 3 मार्च को दिन तीन बजे से विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दंगल कमेटी सदस्य श्याम सुंदर व रघुनाथ ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed