{"_id":"641e9e47e4ed6296a908be55","slug":"preparation-to-clamp-down-on-illegal-mining-joint-operation-of-three-states-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर शिकंजे की तैयारी: तीन राज्यों का संयुक्त ऑपरेशन, अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर शिकंजे की तैयारी: तीन राज्यों का संयुक्त ऑपरेशन, अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति
Sat, 25 Mar 2023 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:39 PM IST
सार
आगरा के साथ धौलपुर और मुरैना के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। तय किया गया कि संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अवैध खनन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना में चंबल नदी से अवैध खनन कर सैंड को राजस्थान के धौलपुर होते हुए आगरा लाया जाता है। तीन राज्यों की सीमा पर पुलिस की सक्रियता न होने से खनन माफिया सक्रिय हैं। मगर, अब इसे रोकने की प्रभावी रणनीति बनाई जा रही है। आगरा के साथ धौलपुर और मुरैना के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर सुरक्षा का खाका तैयार किया है। खनन माफिया के खिलाफ सूचनाओं का आदान-प्रदान और संयुक्त ऑपरेशन किया जाएगा।
आगरा में राजस्थान के धौलपुर से चंबल सैंड लेकर वाहन आते हैं। सीमा पार करने के बाद सैंया, इरादतनगर, खेरागढ़ होते हुए शहर में चले आते हैं। इन वाहनों को रोकने पर कई बार पुलिस पर हमला हो चुका है। ट्रैक्टर और डंपर चालक पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर चुके हैं। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अभियान चलाकर खनन पर रोक लगाई थी। अब फिर से मामले सामने आ रहे हैं।
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि आगरा के साथ धौलपुर और मुरैना के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। तय किया गया कि संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी। मुरैना में चंबल के खनन पर रोक लगी है। धौलपुर में खनन नहीं होता है। इसके बावजूद माफिया खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय